पंजाब के फतेहगढ़ में फिल्माया गया संजीव बस्सी का 28वां गीत ब्लैकिया -2

by

बद्दी 19 अप्रैल (तारा) :  बीबीएन के मशहूर गायक एवम पत्रकार संजीव बस्सी का 28वां पंजाबी सॉन्ग ब्लैकिया -2 पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फिल्माया गया । जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है जल्द यह गीत मार्केट में आएगा। इस गीत को म्यूजिक कुराली के रवि कुमार ने दिया है । वहीं वीडियो एडिटिंग मोमेंट मेकर फिल्म अर्श डी एस ने व डायरेक्टर लवली सगी रहे हैं

असिस्टेंट डायरेक्टर दीपक कुमार व महिला कलाकार के रूप में धर्मशाला की रितिका एवं बद्दी की नैंसी ने खूबसूरत भूमिका निभाई है। पुरुष कलाकार के रूप में मुल्लापुर के सनी ने खूबसूरत अदाकारी दिखाई है। गीत में अन्य कलाकार डीएवी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल घनश्याम देव, संजय कुमार, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पूर्व उप प्रधान हितेंद्र शर्मा, मास्टर लक्ष्मी, विक्रम ठाकुर, राजेंद्र कुमार, रिंकू राणा, हरीश बेदी ने अपनी भूमिका निभाई है। गायक संजीव बस्सी ने कहा कि उनका 28 वां पंजाबी गीत है जो की एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें पति-पत्नी के किरदार के रूप में उनके हालातो को बयां किया गया है।जल्द ही यह गीत मेरे यूट्यूब चैनल संजीव बस्सी म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा।
फोटो 19, ब्लैकिया 2 की शूटिंग के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ में गायक संजीव बस्सी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की समस्या को सरकार के समक्ष उठायेंगे : भारतीय किसान युनियन

ऊना : जिला भारतीय किसान युनियन ऊना जो की जिला स्तर पर कुछ दिन पहले पजींकृत हुई है। भारतीय किसान युनियन की आज जिला स्तरीय बैठक ऊना में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय एवं उपमण्डल कार्यालयों में बजट भाषण का हुआ लाइव प्रसारण : जिला के सभी अधिकारियों ने बजट भाषण में दिखाई रुचि

शिमला, 17 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण जिला शिमला के मुख्यालय एवं उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी, कृषि, फूलों की खेती, तबाह, केसीसी पर राहत दे सरकार : जयराम ठाकुर

अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार के साथ जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बच्चों से अपील अपने अभिभावकों के निर्देशों के करे पालन जो घर रहने लायक़ नहीं उन्हें भी पूर्ण क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काठा में सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग : आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

एएम नाथ। बद्दी : बद्दी के काठा में स्थित सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  मिल रही जानकारी के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!