गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का किया पर्दाफाश : पकड़े गए चारों आरोपियों से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद

by

गढ़शंकर :

गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश : 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद
गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी संबंधों वाले नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश कर, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीजीपी पंजाब ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे, जो नशीले पदार्थों की तस्करी और गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
एसएसपी संदीप मलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कि गुप्त सुचना पर एसएचओ गगनदीप सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने इब्राहिमपुर पुल नहर पर विशेष नाका लगाया हुआ था तो एक सफेद हुंडई कार आई -20 को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को बैक करने की कोशिश की। लेकिन एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह ने पुलिस के अन्य कर्मचारियों के साथ कार को काबू कर लिया। जिसके बाद कार चालक के आपना नाम मजिंदर सिंह उर्फ़ सोनू निवासी गांव पदराना , थाना गढ़शंकर बताया और साथ बैठे व्यक्ति के आपना नाम शिवम भंडारी पुत्र जसपाल निवासी दीना इंद्रा कॉलोनी, थाना जमशेर सदर जालंधर बताया और पीछे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने आपने नाम साहिल मशीह पुत्र साभा मशीह निवासी पखों के थाली साहिब, डेरा बाबा नानक और दूसरे ने रेमल उर्फ़ रोज़र पुत्र इरफ़ान निवासी वार्ड नंबर 12, गढ़शंकर बताया।
डीएसपी दलजीत सिंह खख की मौजूदगी में गगनदीप सिंह व पुलिस पार्टी के साथ चारों की तलाशी ली। तलाशी दौरान मजिंदर सिंह उर्फ़ सोनू के किट बैग से 2465 ग्राम हेरोइन बरामद की और शिवम भंडारी के पास के किट बैग से 2480 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके इलावा साहिल मसीह की पजामे की जेब में से पिस्टल मार्क एमओडी सीएएल एफएस काल .30 बरी पेंटेंटिड, 5 रोंद मैगज़ीन व जेब में से 15 जिंदा कारतूस और उसके डब में से बिना मार्क पिस्टल बरामद किया। चौथे व्यक्ति रेमल उर्फ़ रोजर के पास के बैग में से 4980 हेरोइन बरामद की गई। गढ़शंकर पुलिस ने मजिंदर सिंह उर्फ़ सोनू ,शिवम भंडारी, साहिल मसीह व रेमल उर्फ़ रोजर के पास से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद कर चारों को ग्रिफ्तार कर गढ़शंकर थाने में एनडीपीएस एक्ट 21 , 29-61-85 तथा 25 -54 -59 आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्जा कर लिया गया।

फोटो कैप्शन : एसएसपी संदीप मलिक पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए और साथ में डीएसपी दलजीत सिंह खख, एसएचओ गगनदीप सिंह व् अन्य तथा पकड़े गए आरोपी और बरामद हेरोइने व विदेशी पिस्टल।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

द ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने आई.सी.एस.सी. मैट्रिक में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : आई.सी.एस.सी की मैट्रिक कक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में द ट्रिनिटी स्कूल, असलपुर, होशियारपुर के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में भी हिमाचली युवाओं को सुख की सरकार दिलाएगी रोजगार : बाली

विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने को तंत्र होगा विकसित एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा बगबां 24 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुरगेला के पूर्ण चंद ने रची सफलता की कहानी : कांगड़ा के मैदानी इलाके में लहलहाई ठंडे पहाड़ों की फसल :

शाहपुर के सेब में स्वरोजगार का स्वाद धर्मशाला, 5 जून। मिट्टी से सोना उगाने का हुनर रखने वाले लोग खेती में नयापन लाकर केवल पैसा ही नहीं कमाते, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत...
Translate »
error: Content is protected !!