पति ने घोटा पत्नी का गला, हत्या : शख्स ने वीडियो बनाकर किया गुनाह कबूल

by

माछीवाड़ा :  माछीवाड़ा के नजदीकी गांव मंड सुखेवाला में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह, जो कंबाइन चलाने का काम करता था, का करीब 11 वर्ष पहले राजविंदर कौर के साथ प्रेम विवाह हुआ था।

बताया जा रहा है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है। वहीं पत्नी को भी अपने पति पर इसी तरह का संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गुरप्रीत सिंह ने घर में अकेली मौजूद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वारदात के बाद आरोपित ने अपने एक दोस्त को घटना की जानकारी दी और फिर खुद ही पुलिस को फोन कर थाने आने की बात कही।

सूचना मिलते ही डीएसपी प्रीतपाल सिंह और थाना प्रभारी पवित्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जो इस घटना के बाद सहमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपित ने हत्या के बाद एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजी, जिसमें उसने वारदात कबूल की। वीडियो में वह शक के चलते हत्या करने की बात करता नजर आया। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़ :   पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा लड़का अब इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे : नाबालिग संग सहमति संबंध में रहते हुए सुरक्षा मांगना लड़के को पड़ गया भारी

चंडीगढ़ :   पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मानसा पुलिस को अगली सुनवाई पर प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लड़का अब इसके...
article-image
पंजाब

एसएसपी संदीप कुमार मलिक से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने की विशेष बातचीत – एसएसपी मलिक ने कहा नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक्त

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एसएसपी संदीप कुमार मलिक से की मुलाकात – नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक् होशियारपुर/ दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!