मंगला माता बनलगी का दो दिवसीय मेला शुरू : समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे शिरकत

by

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल को किया जा रहा है।
मंगला यूथ क्लब जतरोग व मेला कमेटी बनलगी के आयोजकों ने बताया कि बनलगी में स्थित माता मंगला का यह मेला वर्षों से आयोजित होता रहा है।

माता मंगला सैकड़ों परिवारों की कूल देवी भी है। ऐसे में इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि माता मंगला के तीन प्रमुख स्थान है। पहला स्थान राज्यस्थान में दूसरा बनलगी व तीसरा स्थान देलगी में स्थित है। तीनों ही स्थानों पर अप्रैल माह में 20 व 21 अप्रैल को मेले लगते हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि दो दिवसीय इस मेले का शुभारंभ क्षेत्र के समाजसेवी अभिषेक ठाकुर व पुष्पेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। पहले दिन सोमवार को आयोजित अंडर-19 कबड्डी मैच में 16 टीमें भाग ले रही है। विजेता टीम को 6100 ट्रॉफी व उपविजेता को 5100 नकद ट्रॉफी इनाम दिया जाएगा। दोनो मुख्य अतिथियों ने मेला आयोजन समिति को 5100-5100 रुपये प्रदान किये।
21 अप्रैल को ओपन वर्ग में कबड्डी विजेता टीम को 9500 व उपविजेता को 8500 रुपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे लखदाता पीर के नाम कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर मंगलवार को दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी बतौर विशेष अतिथि व वर्तमान विधायक राम कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व विजेता खिलाड़ियों व पहलवानों को सम्मानित करेंगे।
पहले दिन मंदिर कमेटी के प्रधान मनीराम ठाकुर, प्रधान मेला कमेटी प्रदीप ठाकुर, मंगला यूथ क्लब जतरोग नितेश ठाकुर, बेलीराम रघुवंशी, कमेटी सदस्य प्रेम ठाकुर, मन्डेशर पंचायत के पूर्व वार्ड पंच मदनलाल सोनू, सुरेंदर ठाकुर व दर्जनों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह : जयराम ठाकुर

ऊना में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए किया प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोले, हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार सदैव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो वायरल : डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला में मरीज से की मारपीट , मरीज के नाक से निकला खून : अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की, कौन कितना दोषी है, जांच के बाद होगा खुलासा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मारटे हुए देखा गया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन किया , चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजना समर्पित की एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को शून्य वोट – गांव वालों ने पूछा हमने तो दिया था : रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहे. राज्य की 288 सीटों में से पार्टी को महज 16 सीटों पर मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!