जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा विदाई तय : एक भी गारंटी पूरी नहीं”, कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का निशाना

by

आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर घिरी प्रदेश सरकार

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। सराहां और पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है। उनका आरोप था कि यह सरकार जनहित के कार्य करने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करने में लगी हुई है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू न केवल विधानसभा के भीतर और बाहर गलत बयान देते हैं, बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी भ्रामक दावे कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान दस गारंटियों को पूरा करने के दावे पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है और कांग्रेस केवल चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेती है।
प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए ठाकुर ने वित्तीय कुप्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पूर्व सरकार और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रही है। उनके अनुसार, कर्मचारियों को समय पर वेतन, पेंशन और भत्ते नहीं मिलना गंभीर स्थिति का संकेत है, जिसे उन्होंने वित्तीय आपातकाल जैसा बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार अपने चहेतों को पद और सुविधाएं देने में व्यस्त रही, जबकि राज्य की वित्तीय स्थिति बिगड़ती गई।
कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ठाकुर ने कहा कि पुलिस और प्रशासन गैर-जरूरी मामलों में उलझे हुए हैं, जबकि बड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण मामलों पर कार्रवाई करने में असमर्थ नजर आ रही है।
दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार से निराश है और आगामी चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देगी। पांवटा साहिब में उन्होंने एक नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन भी किया और पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके : डीजीपी संजय कुंडू ने क्रिप्टो करेंसी का घोटाला छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा बताया मामला

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड का मामले में करीब डेढ़ लाख लोग इस फ्रॉड की चपेट में आ चुके हैं।  क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में दो आरोपी स्वीकार कर चुके हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों से भरी नाव पलटी : खरबूजा खाने की चाह में चली गई 5 लोगों की जान, 1 अभी भी लापता

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के मथुरा के बाद हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। पिछले 16 घंटे से एसडीआरएफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान : जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान ऊना, 21 जुलाई – जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव...
Translate »
error: Content is protected !!