टैक्सी चालक को गला घोंटकर जंगल में फेंका : 2 आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ । देहरा :  हलगला घोंटकर फेंका टैक्सी चालक गंभीर हालत में घटना के दो दिन बाद मिला। यहां दो लोगों ने किराये पर टैक्सी ली और फिर किसी बात पर हुए विवाद में चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे मरा समझ जंगल में फेंककर फरार हो गए।

लेकिन दो दिन बाद पुलिस ने टैक्सी चालक को घायल अवस्था में बरामद कर लिया। गंभीर हालत में उसे डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में दाखिल करवाया है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी उम्र 19 व 23 साल है। युवक को जंगल में फेंकने के बाद आरोपित टैक्सी को लेकर होशियारपुर की तरफ चले गए थे।

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मझीण इलाके से खुंडियां निवासी दो लोगों ने टीहरी पडेला गांव के मेहर सिंह की टैक्सी गगरेट जाने के लिए बुक की। जांच के दौरान यह पाया गया कि यात्रा के दौरान कलोहा के समीप किसी बात को लेकर उक्त व्यक्तियों का टैक्सी चालक से विवाद हुआ।

इसके बाद उन्होंने चालक को वैकल्पिक मार्ग (सीकरा दा भरोह होते हुए कामाख्या मंदिर मार्ग) से वाहन चलाने के लिए बाध्य किया। सुनसान क्षेत्र का लाभ उठाते हुए दोनों ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला किया तथा रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

आरोपितों ने चालक को मृत समझकर सुनसान इलाके पर जंगल में छोड़ दिया। उधर, जब मेहर सिंह से स्वजन का संपर्क नहीं हो पाया तो उसके भाई प्रताप सिंह ने पुलिस थाना मझीण में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना मझीण की टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर रविवार दोपहर घटनास्थल से टैक्सी चालक को गंभीर रूप से घायल एवं अचेत अवस्था में मिला। घायल चालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है।

देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपितों की पहचान खुंडियां के टिहरी गांव के अमित कौशल और सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मझीण पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाने पर दिया बल

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजितउ पायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास,...
article-image
पंजाब

चाइना डोर का कहर: पतंग उड़ाते समय गले में गंभीर चोट, युवक की हालत नाजुक

जालंधर। चाइना डोर से गले पर गहरे घाव होने से नाबालिग रुद्रवीर को उस समय गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पतंग उड़ाते दौरान रुद्रवीर को चाइना डोर से उसके गले...
पंजाब

नहा रही युवती का वीडियो बनाया : पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया

कपूरथला : जिले में बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डाटाबेस को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का  आयोजित 

एएम नाथ। चंबा, 8 फरवरी :  परिवहन विभाग के तत्वावधान में 15 जनवरी  से लेकर 14 फरवरी  तक आयोजित किये  जा रहे  सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत आज  उपायुक्त कार्यालय के सभागार में...
Translate »
error: Content is protected !!