DC गंधर्वा राठौड़ ने किया आरसेटी के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, महिलाओं का मार्गदर्शन किया

by
एएम नाथ।  भोरंज 23 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा के गांव भैरवीं जट्टां में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस शिविर में लगभग 30 महिलाओं को मोमबत्ती और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आरसेटी की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर में ही उद्यम स्थापित करके अपना कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसमें वे विभिन्न बैंकों की ऋण योजनाओं की मदद भी ले सकती हैं।
इससे पहले, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, आरसेटी के निदेशक अजय कतना, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, किरण कुमारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरे बेटे से बनाए जबरन फिजिकल रिलेशन : फिर कियाब्लैकमेल : इंजीनियरिंग स्टूडेंट सुसाइड केस में नया टि्वस्ट

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में अर्पित शर्मा नाम के छात्र की मौत के मामले में नया टि्वस्ट आया है। मृतक छात्र की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार की नाकामी का परिणाम है सड़कों पर उतरे लोग : जयराम ठाकुर

जनता की अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं कर सकती है सरकार एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद श्री हर्ष महाजन की पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट की। इस...
Translate »
error: Content is protected !!