रात 8:00 बजे से 8:20 बजे तक रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट : जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास किया जाएगा : डिप्टी कमिश्नर

by

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, ब्लैकआउट और मॉकड्रिल केवल आपात स्थिति से निपटने की अभ्यास प्रक्रिया
डी.ए.वी. कॉलेज में होगी मॉकड्रिल प्रक्रिया

होशियारपुर, 23 अप्रैल : जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम अभ्यास के तौर पर स्थानीय डी.ए.वी. कॉलेज में मॉक ड्रिल की जाएगी, जिसका उद्देश्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना के समय पूरी सतर्कता के साथ बचाव करना और सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही शुक्रवार रात 8:00 बजे से 8:20 बजे तक शहर में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास करवाया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि शहरवासियों को ब्लैकआउट के मद्देनजर किसी प्रकार घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह केवल सिविल डिफेंस की मजबूती के लिए एक अभ्यास प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में लोगों के बचाव और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रिहर्सल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट से दो मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू होगी और किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों में ब्लैकआउट नहीं होगा, जबकि बाजारों, दुकानों और घरों में लाइटें पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्लैकआउट प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखने में सहयोग करें।

ब्लैकआउट और मॉकड्रिल को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह से सतर्क रहने का संदेश देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह केवल एक अभ्यास प्रक्रिया है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ब्लैकआउट और मॉकड्रिल को लेकर अफवाह फैलाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस के वालंटियर्स संबंधित विभागों के सहयोग से डी.ए.वी. कॉलेज में मॉकड्रिल करेंगे, जिसका उद्देश्य किसी भी घटना के दौरान पीड़ित एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास करना है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास लोगों को जागरूक करने और उनकी सतर्कता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।

कैप्शन : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन शुक्रवार को किए जाने वाले ब्लैकआउट और मॉकड्रिल संबंधी जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे  मिट्टी से लदे 5  ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया : माइनिंग विभाग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिया लिखा

गढ़शंकर । माइनिंग विभाग ने सब-डिवीजन गढ़शंकर के कस्बा  कोट फतूही व अजनोहा पुलिस चौकी के तहत गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक...
article-image
पंजाब

निमषा मेहता ने रामपुर बिल्ड़ों, राठां ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर में वोट डाले

रोड़ी ने आर्य स्कूल में बने पोलिग बूथ पर अपनी मां व धर्मपत्नी ने वोट डाला गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने अपने पोलिग बूथों पर मत डाले तो...
article-image
पंजाब

संविधान दिवस पर लें मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह का संकल्प : खन्ना

होशियारपुर, 26 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनके कार्यालय में मिलने आये लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर व्यक्ति के 11 मौलिक...
Translate »
error: Content is protected !!