‘बदल दिया आईपीएल का इतिहास…’ केएल राहुल ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का सालों पुराना रिकॉर्ड

by

नई दिल्ली : IPL 2026 में शनिवार (23 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल का तूफान देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए राहुल ने Punjab Kings के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक दिया।

12 रन पर मिले जीवनदान का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और मैच पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया।

जीवनदान के बाद केएल राहुल का तूफ़ानी शतक!

आपको बताते चलें कि पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। दरअसल पिछले हफ्ते लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को तीन कैच छोड़ने का नुकसान नहीं हुआ था।

लेकिन इस बार शशांक सिंह से टपका आसान कैच पंजाब को भारी पड़ा। 12 रन पर जीवनदान मिलने के बाद राहुल रुके नहीं। उन्होंने 140 रन सिर्फ कैच छूटने के बाद बनाए और दिल्ली को 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन तक पहुंचा दिया।

राहुल ने वीरेंद्र सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल इसी शतक के साथ-साथ आईपीएल इतिहास में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के जड़े।

आखिरी गेंद तक नाबाद रहे राहुल का ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त स्टेडियम में खड़े होकर तालियों से स्वागत किया गया। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और वीरेंद्र सहवाग का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 48 गेंदों में शतक लगाया था।

केएल राहुल ने बदला आईपीएल का इतिहास!

गौरतलब है कि यह राहुल का IPL में छठा शतक था। इसके साथ वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में Chris Gayle के बराबर पहुंच गए हैं। वह विराट कोहली 8, जोश बटलर 7 और क्रिस गेल 6 के बाद पांच से ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। राहुल आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक से ज्यादा शतक लगाए हैं।

पंजाब किंग्स के लिए 2, लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए 2 और अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी 2 शतक उनके नाम हो गए हैं। 150 रन पूरे करने के बाद राहुल ने अपनी बेटी को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। उनके पास जश्न मनाने के लिए काफी वक्त था क्योंकि दिल्ली की पारी में उनका दबदबा शुरू से आखिर तक रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : DC कोमल मित्तल

 जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय स्टाफ व सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी की टीमों को हरी झंडी दिखा किया रवाना होशियारपुर, 07 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और...
article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब में दो दिन भारी बारिश की संभावना …जानिए अगले तीन दिनों का मौसम

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कभी घना कोहरा, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि, वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों...
Translate »
error: Content is protected !!