स्टील फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग : सात महिलाएं झुलसीं;

by

लुधियाना :  दोराहा के नजदीक गांव विशनपुर स्थित बीबी लाल स्टील फैक्ट्री में शनिवार दोपहर धमाके के बाद आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहीं सात महिलाएं झुलस गईं, जिनमें से मीणा और अंजलि (गांव कद्दों निवासी) की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायल देविका, बिमला, सोनी, सुरजीत और कुलविंदर कौर का इलाज दोराहा के निजी अस्पताल में चल रहा है। आग को काबू में करने के लिए दोराहा, खन्ना और समराला से 50 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी और समाचार लिखे जाने तक राहत व बचाव कार्य जारी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री में पहले जोरदार धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें उठने लगीं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति को संभालने में शुरुआती देरी हुई। फैक्ट्री में स्क्रैप से स्टील उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

शुरुआती जांच में बायलर फटने से धमाका होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पायल, एसएचओ दोराहा और हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि हादसे की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
पंजाब

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत : देर रात कर रहा था किसी लड़की से बात

गढ़शंकर, 16 अप्रैल  : माहिलपुर के दोहलरों गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक युवक  बीती रात किसे लड़की से फोन पर काफी...
article-image
पंजाब

झगड़े में घायल, मौत : 2 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 22 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने राजकुमार पुत्र सोमनाथ निवासी ददयाल के बयान पर 4 जून को हुए झगड़े में घायल उसके पिता की मौत हो जाने पर कारवाई करते हुए दो...
Translate »
error: Content is protected !!