हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में दिखाएंगे दम : डीसी मंडी ने भारतीय ध्वज सौंपकर टीम को किया रवाना

by
 एएम नाथ। मंडी, 28 अप्रैल। नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए रवाना किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।
यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई तक नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल के खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम में काव्यांशी ठाकुर (39 किलोग्राम), वरुण वालिया (52 किलोग्राम), राहुल (56 किलोग्राम), सूर्य प्रताप सिंह कटवाल (60 किलोग्राम), अमर चंद (52 किलोग्राम), ऋषभ शर्मा (65 किलोग्राम), पंकज कुमार (75 किलोग्राम), होमनी (52 किलोग्राम), रेखा (56 किलोग्राम) और सपना कुमारी (75 किलोग्राम) शामिल हैं।
भारतीय महिला टीम की कोच के रूप में संतोषी देवी टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि अमर चंद और पंकज कुमार को ऑफिशियल जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस उपलब्धि पर स्वात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उपायुक्त द्वारा खिलाड़ियों को ध्वज सौंपकर रवाना करने से उनका मनोबल बढ़ा है और प्रदेश को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी में हुआ भव्य स्वागत

देश भर में हिंदु जाग गया, भूत काल में हिंदुओ को जो ठेस पहुंचाई गई अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा-मंहत बलराम बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : आयोध्या हुनमान गढ़ी के महंत बलराम दास व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
पंजाब

उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में हुआ बदलाव :उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर

होशियारपुर, 04 नवंबरः भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब की चब्बेवाल, गिद्धड़बाहा, बरनाला और डेरा बाबा नानक सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में बदलाव किया गया है। तिथियों में...
Translate »
error: Content is protected !!