भाजपा में गए सांसदों की वापसी के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर वह पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

मान ने इससे पहले इन राज्यसभा सदस्यों की वापसी की मांग को लेकर पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था। उन्हें राष्ट्रपति ने पांच मई को दोपहर 12 बजे का समय दिया है। मान से जब पूछा गया कि क्या कानून में किसी सांसद को वापस बुलाने का कोई प्रावधान है, तो उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति से इस बारे में बात करेंगे।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा था जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल- ने आप छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं ने आप पर अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से भटक जाने का आरोप लगाया था। आप छोड़ने वाले सात राज्यसभा सदस्यों में से छह पंजाब से निर्वाचित हुए हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी...
article-image
पंजाब

भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस पर विद्यार्थियों को दी जाएगी प्राथमिक सहायता ट्रेनिंग: अमित महाजन

20 सितंबर को जिले में भाई कन्हैया जी मानव सेवा दिवस मनाने संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच हुई बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों व एन.जी.ओज को सौंपी जिम्मेदारियां 17...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के जन्म दिन के मौके पर प्रदेश में हजारों नौजवानों ने किया रक्तदान : जिम्पा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने रक्तदान कैंप के दौरान रक्तदानियों की हौंसला आफजाई की होशियारपुर, 17 अक्टूबर: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर रक्तदान दिवस के तौर पर मनाते हुए प्रदेश भर...
Translate »
error: Content is protected !!