सुरंगानी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों का एकजुटता प्रदर्शन, अधिकारों की रक्षा का संकल्प

by

बैरा स्यूल परियोजना में मजदूर दिवस पर गूंजा संघर्ष का स्वर, दुनी चंद की बहाली की मांग तेज

शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, यूनियन की चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के सुरंगानी स्थित बैरा स्यूल परियोजना में आज जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू जिला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र विरुद्ध द्वारा सीटू का झंडा फहराकर की गई। इसके बाद वर्ष 1886 में शिकागो में शहीद हुए मजदूरों तथा बैरा स्यूल परियोजना के निर्माण के दौरान जान गंवाने वाले 147 श्रमिकों को शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मजदूरों के अधिकारों और वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं में चमेरा-2 और चमेरा-3 वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आयूब खान और संजय कुमार, आंगनबाड़ी जिला उपाध्यक्ष चंपा देवी, बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष धर्मचंद और महासचिव कुशल ठाकुर शामिल रहे।
वक्ताओं ने कहा कि जिन अधिकारों को मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया था, आज वे फिर कमजोर किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं, जिसके खिलाफ अब देशभर का श्रमिक वर्ग एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बैरा स्यूल परियोजना में दुनी चंद की बहाली को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन आज 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। यूनियन ने मांग दोहराई कि दुनी चंद की नौकरी तुरंत बहाल की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हमले के बाद पहलगाम में थोड़ी चहल-पहल दिखी : होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना

  म्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद देशभर में अभी भी खासा रोष है. आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है. हमले...
हिमाचल प्रदेश

नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता

ऊना, 31 जुलाई – डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, साथ में गए आपने साथ विक्रमादित्य सिंह : प्रधानमंत्री से मिलकर बिजली रॉयल्टी और बीबीएमबी में मांगेंगे हिस्सेदारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला से नई दिल्ली गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी में...
Translate »
error: Content is protected !!