नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 67 उम्मीदवारों ने भरे परचे : ऊना जिले में शहरी निकाय चुनावों के लिए 137 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

by
ऊना, 02 मई -शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के लिए ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 137 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 67 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने दी।
बता दें, शहरी निकाय चुनावों के लिए पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें वार्ड नम्बर-1 से बलवंत सिंह, वार्ड नम्बर- 2 से राज कुमार व निरंजना कुमार, वार्ड नम्बर- 3 से डिम्पल व बलबीर कौर, वार्ड नम्बर-4 से हरदयाल सिंह, वार्ड नम्बर-5 से अंजूबाला, वार्ड नम्बर- 6 से तेजा राम ने अपने नामांकन भरे हैं।
वहीं, नगर पंचायत गगरेट में कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिसमें वार्ड नम्बर-1 से सज्जन शर्मा, वार्ड नम्बर- 2 से विकास शर्मा, वार्ड नम्बर-3 से रंजना ठाकुर व तृपता देवी, वार्ड नम्बर- 5 से कांता देवी, वार्ड नम्बर- 6 से जनक राज, वार्ड नम्बर-7 से मंजू बाला व अनीता कुमारी ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।
इसी प्रकार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से 24 नामांकन भरे गए हैं जिसमें वार्ड नम्बर-1 से मनजीत सिंह, वार्ड नम्बर- 2 से मीना कुमारी, बीना व कमलेश, वार्ड नम्बर- 3 से बबीता देवी व सुनीता कुमारी, वार्ड नम्बर- 4 से विवेक कुमार, वार्ड नम्बर- 5 से सुरिंद्र सिंह, हरभजन कौर व बलविंद्र सिंह, वार्ड नम्बर-6 से सरोज देवी, शाम कुमारी, रचना देवी, अंजना कुमारी, वार्ड नम्बर-7 से सतनाम कौर, ज्योति शर्मा, वार्ड नम्बर-8 से हरदीप सिंह, हुसैन लाल व राकेश, अंजु, बलराम कुमार, रामपाल और वार्ड नम्बर- 9 से बबीता व किरण देवी ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर पंचायत दौलतपुर से प्रत्याशियों ने अपने 3 नामांकन दर्ज किए। वार्ड नम्बर-4 से योगराज, वार्ड नम्बर-5 से विजय कुमार व शिव कुमार नेे अपने नामांकन भरे हैं।
नगर पंचायत अंब से 13 नामांकन भरे हैं जिनमें वार्ड नम्बर- 1 से शंकुतला देवी व शोभा देवी, वार्ड नम्बर- 4 से राधा रानी, वार्ड नम्बर-5 से सारिका आनंद व एकता राणा, वार्ड नम्बर- 6 से रतन चंद व केवल सिंह, वार्ड नम्बर- 7 से अंजना देवी, वार्ड नम्बर- 8 से विजय कुमार शर्मा, कंचन व मेला राम, वार्ड नम्बर- 9 से प्रदीप कुमार व दीप कुमार ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में 11 नामांकन दर्ज किए गए हैं, जिसमें वार्ड नम्बर-एक से बीना, वार्ड नम्बर- 2 से ज्योति, वार्ड नम्बर- 3 से हरप्रीत कौर, वार्ड नम्बर- 4 से बीरेंद्र मोहन प्रभाकर और प्रवीण प्रभाकर व मंजु, वार्ड नम्बर- 5 से रविकांत, वार्ड नम्बर-6 से पूनम, वार्ड नम्बर-7 से ज्योति देवी, वार्ड नम्बर-8 से समीर गौतम तथा वार्ड नम्बर-9 से उषा देवी ने अपने नामांकन भरे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के भरे गए नामांकनों की छंटनी 4 मई को की जाएगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास : 55 वर्ष से आंदोलनरत लोगों ने इस निर्णय के बाद पूरे गिरिपार में दीवाली जैसा जश्न

सिरमौर :   जिले सिरमौर के हाटी समुदाय का 55 वर्ष से शांतिपूर्ण संघर्ष आखिरकार रंग लाया। बुधवार को समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। यह बिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाएं क्षेत्र और संसाधनों की मोहताज नहीं होती : जयराम ठाकुर

देहरा के दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। देहरा/कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने देहरा स्थित दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 और सहायिकाओं के 14 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, 15 को होगा साक्षात्कार रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनवाड़ी कार्यकताओं के 3 और सहायिकाओं के 14 रिक्त पदों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!