पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और मतदान केंद्रों, मतगणना केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम्स के आस-पास पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसपी हमीरपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मीडिया सेल के नोडल अधिकारी एडीसी होंगे और जिला लोक संपर्क अधिकारी सभी तरह की आवश्यक सूचनाओं एवं आदेशों की जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की निगरानी और महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं आदेशों के आदान-प्रदान के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी उपायुक्त के सहायक आयुक्त होंगे और पंचायतीराज विभाग के जिला ऑडिट ऑफिसर इस कंट्रोल रूम की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे।
डाटा अपलोडिंग और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदान और मतगणना के लिए नियुक्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने हेतु निर्वाचन विभाग के तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सभी नोडल अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की एम डब्ल्यू बी द्वारा मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में

मुख्यातिथि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास हिमाचल प्रदेश अनिरुद्ध सिंह होंगे एम डब्ल्यू बी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर होगा आयोजन मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की, हिमाचल प्रदेश यूनिट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) द्वारा ‘निर्वाचन की सूचना’ (Form-1) जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर धर्मशाला में परिचर्चा आयोजित : बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुआ विमर्श*

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवम्बर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज धर्मशाला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!