जज ने फांसी लगाकर दी जान : बाथरूम में मिला शव, कौन थे ये 30 वर्षीय न्‍यायाधीश?

by

नई दिल्ली : दिल्‍ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में एक न्यायाधीश की आत्महत्या की खबर सामने आई है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।

सुसाइड करने वाले जज 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा थे, जो ग्रीन पार्क मेन, यू-4ए, प्रथम तल निवासी थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव पद पर तैनात थे। उनका शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी।

आत्‍महत्‍या या साजिश?

पुलिस को घटना की जानकारी मृतक के जीजा शिवम ने दी। प्रारंभिक जांच में कोई साजिश की आशंका नहीं है, पर पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं, पुलिस परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कौन थे जज अमन शर्मा?

अमन शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक व दीवानी मामलों की सुनवाई कर विभिन्न अदालतों में न्यायाधीश के रूप में भी सेवा दी।

अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के पूर्णकालिक सचिव थे। अधिकारियों ने बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, हालांकि मामले के हर पहलू से गहन पड़ताल जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी बारिश से किसानों की फसलें के खराब होने व टूटी सडक़ों प्रति सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । बरसात के चलते गत सप्ताह भारी बारिश के कारण गांव रामपुर, बिल्ड़ों, नंगलां सहित एक दर्जन गावों के खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो गई थी और दो दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो राजनितिक पार्टी चुनाव घोषणा पत्र किए वायदे पूरे ना करे उस पर पाबंदी लगनी चाहिए : चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सरकार बनाए नियम

ऊना : राजनितिक पार्टियां चुनाव घोषणा पत्र के दौरान मतदाता को भ्रमित करने के लिए फालतू के वायदे किए जाते हैं। जो राजनितिक पार्टी पूरे ना करे उस पर पाबंदी लगनी चाहिए। चुनाव आयोग,...
Translate »
error: Content is protected !!