गोयला के सूबेदार श्याम लाल वर्मा सेना में 30 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

by

पट्टा मेहलोग 3 अप्रैल (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के बजताना ग्राम के श्याम लाल वर्मा सपुत्र श्री शेर सिंह वर्मा भारतीय सेना में 30 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। श्याम लाल वर्मा ने बताया कि वह सेना से सूबेदार के पद से 8 जैक राइफल जबलपुर मध्यप्रदेश से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए है।

शनिवार को अपने पैतृक गांव बजताना गोयला पधारे। अपने गृह सुआगमन पर परिवार के सभी सदस्यों व ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्याम लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय गोयला से मार्च 1990 व जमा दो की शिक्षा रावमापा चंडी मेहलोग से 1992 प्राप्त की। अप्रैल 1996 में सेना में भर्ती हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों पटानकोट, पूँछ, कारगिल, दिल्ली, अरुणाचल, श्रीनगर, जयपुर, जबलपुर आदि स्थानों में सेवाएं दी।
सेवानिवृत्ति उपरांत घर पहुंचने पर उनके सम्मान में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम चंद, बाबू राम ठाकुर, राम लाल, लायक राम ठाकुर, बृज लाल ठाकुर, चेत राम ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, संजीव, रविंदर कुमार शर्मा, देवेंद्र, रोहित, मोहित, मिनाक्षी शिवानी सहित बहुत से गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटोली में सुनी जनसमस्याएं – बोलीं… चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी देहरा की विकासात्मक परियोजनाएं

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा –  विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा के विकास को लेकर जो भी प्राथमिकताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन : 9 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 जयसिंहपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं भी जल्द करेंगे समर्पित एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  जयसिंहपुर, 2 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
Translate »
error: Content is protected !!