प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का प्रारूप तैयार करेंः डीसी

by
समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक
ऊना : डाईट देहलां समग्र शिक्षा अभियान की तृतीय व चतुर्थ तिमाही के साथ वार्षिक समीक्षा बैठक आज उपायुक्त कार्यालय में डीसी राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने शिक्षा के सभी हितधारकों को की-परफोर्मेंस इंडिकेटर पर आधारित लक्ष्यों को पूरी निष्ठा से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला ऊना में गत वर्ष पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए उपायुक्त ने डाईट देहलां के समस्त स्टाफ को बधाई दी तथा इस वर्ष प्रथम स्थान हासिल करने के लिए प्रत्येक माह में लक्ष्यों को पूरा करने की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि केपीआई में मुख्यतः स्कूल दौरे, क्लस्टर, ब्लॉक व जिला की समीक्षा बैठकें तथा ई-संवाद ऐप पर हाजरी लगाना व व्हाटसेप क्विज़ में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करना प्रमुख है।
इसके अलावा जिलाधीश ने सुपर-50 और खंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पुस्तकालय बनाने बारे भी डाईट को प्रारूप बनाने के निर्देश दिए।
डाईट देहलां प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने बताया कि गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में 1465 बच्चों को चिन्हित किया गया है तथा 2021-22 में 400 विद्यालयों को मुख्य धारा से जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त 273 पाठशालाओं प्री-प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं, जिसमें लगभग 4 हज़ार विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
राघव शर्मा ने प्रदीप को दी बधाई
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय त्यूड़ी के कक्षा 10वीं के छात्र प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय कला उत्सव में थ्री डी पेंटिंग प्रतियोगा में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदीप कुमार को बधाई देते हुए जिलाधीश ने जिला ऊना के लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह, वीपीओ/प्रधानाचार्य सत्यपाल शर्मा, सुशील कुमार, योगराज व तरसेम लाल धीमान, रिटायर्ड प्रधानाचार्य राममूर्ति सहित डाईट स्टाफ उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने किया खारिज बोले, हिमाचल में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है एएम नाथ। नाहन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के पहले बैच को विदेश में प्राप्त हुए रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आज इस योजना के अंतर्गत पांच युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डा. नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका हाईर्कोट ने की रद्द : माननीय न्यायधीश ने कहा कि आरोपी को अग्रिम जमानत देने से समाज में गतल संदेश जाएगा

शिमला : माननीय हाईर्कोट हिमाचल प्रदेश ने शिवलिंग और नंदी भगवान पर सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक कमैंट करने के अरोपी डा. नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है। मामल की सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!