दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

by

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला परिषद वार्ड खेड़ा (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) के लिए प्रत्याशी की घोषणा की गई।
बैठक के दौरान विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि वार्ड खेड़ा, जो कि एसटी आरक्षित वार्ड है, से मोहनी चौधरी को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहनी चौधरी एक प्रतिष्ठित एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व हैं। उनके पति डॉ. दिलीप सिंह ग्राम पंचायत किशनपुरा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं तथा वर्तमान में मानपुरा में चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। परिवार की सामाजिक पृष्ठभूमि एवं जनसेवा के अनुभव को देखते हुए मोहनी चौधरी एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में सामने आई हैं।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से मोहनी चौधरी के नाम का समर्थन किया और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी सहमति प्रदान की।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र की कुल 9 पंचायतें आती हैं, जिनमें ग्राम पंचायत मलपुर, किशनपुरा, गुरु माजरा, ढेला, लोदीमाजरा, नंदपुर, सुनेड़, मानपुरा तथा एक अन्य पंचायत शामिल है। इन सभी पंचायतों के लोगों ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन का आश्वासन दिया।
विधायक रामकुमार चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग और समर्थन से कांग्रेस पार्टी इस वार्ड में मजबूत जीत दर्ज करेगी तथा विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक : राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के साथ पुनर्स्थापन गतिविधियों तथा सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य के लिए उठाए कदमों का भी लेंगे ब्यौरा

मंडी, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 सितंबर को मंडी में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इसमें वे मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा के नुकसान व उसके उपरांत के राहत-पुनर्वास कार्यों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के शोर में स्थानीय मुद्दे खत्म

बीबीएन, 20 मई  : क्षेत्र में पंचायत चुनावों के चलते स्थानीय कई मुद्दे धुंधले पड़ गए है। जिस प्रकार मौसम में गर्मी जोर पकड़ती जा रही है उसी प्रकार चुनाव का शोर भी बढ़ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गिरिपार क्षेत्र को शुभकामनाएं, हमने जो वादा किया था वह निभा दिया : जयराम ठाकुर

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी होने पर बोले नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस ने राजनीति का विषय बना हज़ारों हाटी युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़ कांग्रेस ने अटकाने, लटकाने और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़ आने से पुल गिरा: पर्यटक फंसे, मनाली में सैकड़ों होटल व भवन खतरे में

एएम नाथ । मनाली। Flood In Manali, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस कारण जगह-जगह से तबाही की खबरें आ रही हैं। मंगलवार सुबह मनाली में तबाही...
Translate »
error: Content is protected !!