कर्मचारियों की मांगों को लेकर वाटर सप्लाई वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग, एकजुटता पर जोर

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ । सुबह द वाटर सप्लाई वर्कर यूनियन, एम.सी. चंडीगढ़ की ओर से म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के पब्लिक हेल्थ सब-डिवीजन नंबर 15 में एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में सेक्टर 23 और सेक्टर 12 का स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।
मीटिंग के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया गया।
यूनियन की प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाना, हर महीने की 7 तारीख या उससे पहले वेतन सुनिश्चित करना, काम के लिए आवश्यक उपकरण और सामग्री उपलब्ध करवाना, सीनियरिटी के आधार पर प्रमोशन देना तथा सालाना छुट्टियां सुनिश्चित करना शामिल हैं।
इसके अलावा, यूनियन के आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने सभी साथियों से अपील की कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं और आने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों में लोगों के करोड़ो रुपए फंसे कम्पनियों ने नहीं दिए तो संघर्ष करेंगे : संघा

गढ़शंकर। सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा बाबा गुरदित्त सिंह पार्क में एक बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्रमवार मांग-पत्र दिए जाएंगे। सबसे पहले एसडीएम...
article-image
पंजाब

एसएसपी-11 ने डीसी-11 को हरा कर और सोनालीका-11 ने कारपोरेशन-11 को हराकर जीता अपना अपना पहला मैच

जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग शुरु होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से करवाई जा रही जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति की कामना...
Translate »
error: Content is protected !!