सीएम भगवंत मान ने भाजपा को बताया ब्लास्ट का ‘गुनहगार…. पुलिस ने पाकिस्तान पर उठाई उंगली

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ मुख्यालय के पास हुए दो ब्लास्ट को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस महानिदेशक ने पाकिस्तान की भूमिका की ओर इशारा किया है।

सीएम मान का भाजपा पर गंभीर आरोप :   मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जहां-जहां भाजपा चुनाव लड़ना चाहती है, वहां ऐसे हादसे हो जाते हैं. उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह ऐसी घटनाएं करवाना बंद करे. मान ने इसे आगामी पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है. भाजपा के पंजाब हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए ‘Next Punjab’ ट्वीट का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे साजिश से जोड़ा।

सीएम मान का भाजपा पर गंभीर आरोप : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जहां-जहां भाजपा चुनाव लड़ना चाहती है, वहां ऐसे हादसे हो जाते हैं।  उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह ऐसी घटनाएं करवाना बंद करे । मान ने इसे आगामी पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है। भाजपा के पंजाब हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए ‘Next Punjab’ ट्वीट का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे साजिश से जोड़ा।

डीजीपी ने पाकिस्तान पर लगाया आरोप : इस मामले पर पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने पूरी तरह अलग रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि ये ब्लास्ट पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित कुछ तत्वों की साजिश है. उन्होंने खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) के दावों की जांच चल रही होने की जानकारी दी. डीजीपी ने कहा कि दोनों जगह आईईडी ब्लास्ट हुए थे. कुछ तत्व पंजाब को अशांत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष ने सीएम पर साधा निशाना : भगवंत मान के बयान पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने कहा कि सीएम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और इलाज करवाना चाहिए. कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे ‘अनुभवहीन राजनीति’ बताया।

ब्लास्ट की जानकारी :  दरअसल मंगलवार को दो ब्लास्ट हुए. पहले जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास पार्क की गई स्कूटर में विस्फोट हुआ. कुछ घंटे बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के बाहर दूसरा ब्लास्ट हुआ, जो बीएसएफ इंस्टॉलेशन के करीब था. दोनों घटनाओं में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं. फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. यह घटना पंजाब की सुरक्षा स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े कर रही है. मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख के अलग-अलग बयानों से सियासी बहस तेज हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कपीआर के नाम पर शादी कर 47 लाख की ठगी : बठिंडा में पांच आरोपितों पर केस दर्ज

बठिंडा : विदेश में बसाने और कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देकर शादियां करवाने तथा लाखों रुपये खर्च करवाने के दो अलग-अलग मामलों में बठिंडा जिला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी...
article-image
पंजाब

621 करोड़ रुपए के आयुष्मान फंड जारी करने की केंद्र सरकार से पंजाब सरकार ने की अपील

चंडीगढ़, 21 नवंबर: पंजाब सरकार के हेल्थकेयर मॉडल ‘आम आदमी क्लीनिकस’ को अंतरराष्ट्रीय मान्यता को भारत के लिए गौरव की बात बताते हुये पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने...
article-image
पंजाब

BSF ने हेरोइन के 6 पैकेट किए जब्त : खेत से एक काले रंग का बड़ा पैकेट मिला, जिसमें 3 चमकदार छड़ियों के साथ 3 छोटे पैकेट थे

फाजिल्का : बीएसएफ सैनिकों ने फाजिल्का जिले के गांव मजार जमशेर पट्टन धानी के पास एक ड्रोन घुसपैठ को रोका। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, बीएसएफ जवानों ने तुरंत ड्रोन पर हमला कर दिया। तलाशी...
article-image
पंजाब

SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग -आईजी लुधियाना से मिलने के बाद भी नहीं जागे पुलिस अधिकारी

जगराओं : एक महीने पहले गांव सिधवां कलां की पूर्व महिला सरपंच के बेटे के खिलाफ घर के बाहर आकर धमकाने, गालियां निकालने और पहले से दर्ज करवाए केस को वापस लेने की शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!