नगर पंचायत करसोग चुनाव: 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित : एक ने वापस लिया नामांकन

by
वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने किया उन्हें विजेता घोषित।
एएम नाथ। करसोग, 6 मई : नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के दृष्टिगत नामांकन वापसी के लिए निर्धारित समय सीमा में कुल 17 उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया जबकि वार्ड नंबर एक जगातखाना से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें विजेता घोषित किया है।
शेष 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) करसोग, गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड नंबर 4 (करसोग सदर) से सुभाष चंद ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण, उन्हें विजेता घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत करसोग के विभिन्न वार्डों से अब कुल 15 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 (अपर न्यारा) से अमी चंद, उत्तम चंद तथा रमेश, वार्ड नंबर 3 (न्यारा) से बंसी लाल, यादविंदर और लक्ष्य, वार्ड नंबर 4 (करसोग सदर) से नरेन्द्र कुमार, युविंद्र कुमार और हरीश कुमार, वार्ड नंबर 5 (पुराना बाजार) से पूनम, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी देवी एवं सुषमा कुमारी, तथा वार्ड नंबर 6 (करसोग बाजार) से किशोर कुमार गुप्ता एवं दिलीप कुमार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत के लिए 17 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन

विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग एएम नाथ। धर्मशाला  : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना के लिए 44,924 महिलाओं के आवेदन मंजूर, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!