नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों में कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

by
एएम नाथ। सुजानपुर 06 मई। नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए 17 मई को होने वाले चुनाव के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।
उन्होंने बताया कि अब वार्ड नंबर-1 में 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-2 में 3 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-3 में 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-4 में सर्वाधिक 6 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-5 में 3 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-6 में 4 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-7 में 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-8 में 3 उम्मीदवार और वार्ड नंबर-9 में 2 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एसडीएम ने बताया कि इन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केहर सिंह खाची ने कुमारसैन और कोटगढ़ में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला 22 जुलाई – उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार श्री केहर सिंह खाची ने लगातार भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फ़ील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

अधिकारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जनगणना-2027 के लिए चंबा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए किया गया प्रेरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) के अवसर पर ओरेन इंटरनेशनल, सिटी सेंटर होशियारपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कौशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कुल्लू और मनाली में पहुंचकर जताई गहरी संवेदना दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना एएम नाथ। कुल्लू.:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाल ही में कुल्लू और...
Translate »
error: Content is protected !!