सरकाघाट में पंचायत चुनावों के लिए पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों से 7 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

by
सरकाघाट, 7 मई।  सरकाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के तहत आज पहले दिन जिला परिषद के चार वार्डों के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर 27-कोट से दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें लता देवी ठाकुर पत्नी राजेंद्र कुमार तथा सुष्मिता शर्मा पत्नी मनोज कुमार शर्मा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 28-भांबला से भी दो नामांकन दर्ज हुए हैं, जिनमें रिंकू पत्नी जगदीप सिंह तथा राज कुमारी पत्नी अजय कुमार शामिल हैं।
वार्ड नंबर 29-थौना से अंजनी देवी पत्नी काली दास ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 33-नवाही से भी दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे, जिनमें श्याम लाल सुपुत्र हरिया राम तथा सरसा देवी पत्नी बुधी राम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मतदान आवश्यक होने की स्थिति में चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण का मतदान 26 मई, द्वितीय चरण का मतदान 28 मई तथा तृतीय चरण का मतदान 30 मई 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य, उपप्रधान एवं प्रधान पदों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी। वहीं पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को सुबह 9 बजे से संबंधित विकास खंड मुख्यालयों में आरंभ होगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। प्रशासन द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पोलिंग स्टेशनों के लिए 205 पार्टियां रवाना :  डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने चुनाव स्टाफ को पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

   चब्बेवाल के वोटरों के लिए औद्योगिक इकाइयों की ओर से पेड छुट्टी की घोषणा होशियारपुर :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल उप चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, ट्रक मालिकों के साथ वार्ता में सहमति : अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य आईटीआई की तकनीकी कर्मचारी संघ आईटीआई सुंदरनगर (निशक्त व्यक्तियों) की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

सुंदरनगर, 19 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य आईटीआई की तकनीकी कर्मचारी संघ आईटीआई सुंदरनगर (निशक्त व्यक्तियों ) इकाई की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल कविंदर गुप्त से की शिष्टाचार भेंट

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज लोकभवन जाकर में माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। Share     
Translate »
error: Content is protected !!