मोहाली में ईडी की छापेमारी के दौरान हड़कंप, वीडियो में जाने कैश से भरे बैग नौवीं मंजिल से फेंके

by

मोहाली : खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे इलाके को चौंका दिया।जानकारी के अनुसार, ईडी टीम के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से कैश से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय हुई जब टीम रिहायशी टावर में तलाशी लेने पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ईडी की टीम मौके पर पहुंची, नीचे की ओर तेज हलचल देखी गई और कुछ ही क्षणों बाद ऊपरी मंजिल से बैग नीचे गिरते दिखाई दिए। इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया, जिससे उसमें रखे नोट बिखरकर चारों ओर फैल गए। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।वहीं, दूसरा कैश बैग सुरक्षित रहा, जिसे पहले से वहां एक वाहन के साथ मौजूद व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर उठाया और वहां से फरार हो गया। ईडी अधिकारियों ने तुरंत उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान टीम ने दूसरे बैग को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में इस बैग में लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। ईडी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी नकदी किस स्रोत से जुड़ी है और इसे छिपाने या हटाने की कोशिश क्यों की गई।छापेमारी के दौरान सोसाइटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। घटना के बाद आसपास के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और इसे क्यों इस तरह से बाहर फेंकने की कोशिश की गई। फिलहाल ईडी अधिकारियों की ओर से मामले पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान को काले झंडे दिखाए, नारेबाजी की : पुलिस में उन्हें लात घुसों से पीटा और नीचे दबा दिया

मोगा। :  आम आदमी पार्टी प्रत्याशी करमजीत अनमोल के पक्ष में रोड शो करने आए मुख्यमंत्री भगवंत मन को विरोध का सामना करना पड़ा है। ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले पावर काम...
article-image
पंजाब

महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, अजीबोगरीब फरमान से हड़कंप, वजह क्या?

राजस्थान के जालौर जिले में पंचायत के एक फैसले ने सामाजिक बहस छेड़ दी है। सुंधामाता पट्टी से जुड़े चौधरी समाज की पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले मोबाइल फोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक : केवल सिंह पठानिया

मैटी पंचायत के वंडी चौक में श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन* एएम नाथ।  शाहपुर, 4 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैटी पंचायत के वंडी चौक में हिमाचल प्रदेश भवन एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : एक साथ 4 राज्यों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की ED की टीम ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी केस से जुड़ी हुई. ED...
Translate »
error: Content is protected !!