कम शुल्क, बेहतर सुविधाएं… युवाओं के लिए किफायती खेल केंद्र साबित हो रहा ऊना का इंडोर स्टेडियम

by
एएम नाथ।  ऊना, 8 मई :  आधुनिक खेल सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होने से ऊना का इंडोर स्टेडियम जिले के युवाओं के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहा है। बैडमिंटन कोर्ट और जिम जैसी सुविधाएं यहां कम शुल्क पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे खिलाड़ी, विद्यार्थी और फिटनेस के प्रति जागरूक युवा बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सुविधा के लिए बच्चों से 300 रुपये और अन्य वर्गों से 600 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, जिम सुविधा के लिए बच्चों से 500 रुपये तथा अन्य वर्गों से 1000 रुपये मासिक शुल्क लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में इसी प्रकार की सुविधाओं के लिए बैडमिंटन कोर्ट पर सामान्यतः 1000 से 2000 रुपये और जिम सुविधा के लिए 1500 से 3000 रुपये तक मासिक शुल्क लिया जाता है। ऐसे में इंडोर स्टेडियम युवाओं को कम खर्च में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।
श्री पठानिया ने कहा कि उपायुक्त जतिन लाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का फोकस खेल सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर है।
इस संबंध में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर, सुलभ और किफायती खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने का है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों और फिटनेस से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से जिले में खेल अधोसंरचना को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कंगना हिमाचल की बेटी हैं : हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45 लाख रुपए क्यों मांगे थे

एएम नाथ। भुंतर : मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी हैं तो उन्होंने हिमाचल में पर्यटन के प्रचार के लिए 45...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ततवानी क्षेत्र में फ्लड प्रोटेक्शन पर खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये : केवल सिंह पठानिया

सलवाना स्कूल में 30 लाख रुपये से निर्मित तीन अतिरिक्त कमरों का किया लोकार्पण* एएम नाथ।  शाहपुर, 3 जून।nशाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ततवानी क्षेत्र में बाढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ – सामाजिक संरचना नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों का मुकाबला करने के लिए संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। चंबा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मधुर कुंजड़ी-मल्हार गीतों की धुनों के बीच मिंजर ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक शुभारम्भ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
Translate »
error: Content is protected !!