जिला चम्बा में पंचायती चुनावों के लिए विभिन्न पदों के लिए 2581 नामांकन पत्र दाखिल : रेपसवाल अब तक 4878 नामांकन पत्र दाखिल : उपायुक्त

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिले भर में नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 2581 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि पहले दिन नामांकन पत्रों की कुल संख्या 2297 थी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4878 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके है।
उन्होंने बताया कि आज दूसरे दिन विकास खंड मैहला में प्रधान पद के लिए 156, उप प्रधान पद के लिए 149, वार्ड सदस्य पद के लिए 481, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 58, तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्र सहित कुल 859 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
इसी प्रकार विकास खंड चम्बा में प्रधान पद के लिए अब तक 111, उप प्रधान पद के लिए 128, वार्ड सदस्य पद के लिए 422, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 48 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 22 नामांकन पत्र सहित कुल 731 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विकास खंड तीसा में अब तक प्रधान पद के लिए 193, उप प्रधान पद के लिए 158, वार्ड सदस्य पद के लिए 533, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 50 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 8 नामांकन पत्र सहित कुल 942 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
विकास खंड सलूणी में अब तक प्रधान पद के लिए 107, उप प्रधान पद के लिए 113, वार्ड सदस्य पद के लिए 397, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 51 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 नामांकन पत्र सहित कुल 672 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विकास खंड भरमौर में अब तक प्रधान पद के लिए 90, उप प्रधान पद के लिए 91, वार्ड सदस्य पद के लिए 208, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 43 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं । यहां कुल 435 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विकास खंड पांगी में प्रधान पद के लिए 60, उप प्रधान पद के लिए 43, वार्ड सदस्य पद के लिए 116, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 36 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1 नामांकन पत्र सहित कुल 256 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
वहीं विकास खंड भटियात में प्रधान पद के लिए 176, उप प्रधान पद के लिए 189 , वार्ड सदस्य पद के लिए 538, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 67 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 13 नामांकन पत्र सहित कुल 983 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
हिमाचल प्रदेश

खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर : खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

ऊना, 16 सितम्बर – बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ के लालच में कातिल बनी अफसर बहू : ड्राइवर के साथ मिलकर कर डाला यह काम

नागपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन मामले में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हथियार जमा करने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी…अब चूके तो निलंबित होगा लाइसेंस

ऊना, 27 नवंबर : जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी आदेशों में संशोधन करते हुए लाइसेंसी हथियारधारकों के लिए हथियार एवं गोला-बारूद जमा करने की निर्धारित...
Translate »
error: Content is protected !!