डोगरावाला की हर्षिता ने 10वीं में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

by

बद्दी 10मई (तारा) : ग्राम पंचायत भटौली कला के अंतर्गत पड़ते गांव डोगरावाला की होनहार छात्रा हर्षिता ने दसवीं की मेडिकल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता वर्तमान में शिवालिक साइंस स्कूल खरूनी में शिक्षा ग्रहण कर रही है।

हर्षिता, तरसेम लाल की पुत्री है। बेहद साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली इस छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सहयोग को दिया है। उसने बताया कि उसका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाकर क्षेत्र और समाज का नाम ऊंचा करना है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके और जरूरतमंदों की मदद कर सके।

हर्षिता की इस उपलब्धि पर गांव डोगरावाला तथा आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, स्कूल प्रबंधन और सामाजिक संगठनों ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि हर्षिता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
फोटो कैप्शन: फाइल फोटो हर्षिता

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में समाज के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, कर्मचारी और उद्यमी का विशेष ध्यान रखा गया : सांसद अनुराग शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू 29 मार्च :  नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने कुल्लू के अटल सदन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा हिमाचल का बजट संतुलित, समावेशी और दूरदर्शी है, जिसमें समाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पट्टा मेहलोग में रेजिंग एंड एक्ससेलेर्टिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस सत्र का आयोजन

आई टी आई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास पर किया जागरूक पट्टा मेहलोग, 7 फरवरी (तारा) : भारत सरकार की रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पट्टा महलोग में एक उद्यमिता जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33...
Translate »
error: Content is protected !!