मोदी है तो मुमकिन है : अपने परिवार की तरह देशवासियों का ध्यान रखते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खन्ना

by

होशियारपुर 12 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी अपने परिवार की तरन देशवासियों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा की पेट्रोल, डीजल और अन्य एनर्जी स्रोत हर घर, हर परिवार यहाँ तक की हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। विश्व के सर्वाधिक तेल उत्पादक देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते अन्य देश जहाँ एनर्जी संकट की मार झेल रहे हैं वहीँ भारत उन्ही पुरानी कीमतों पर देशवासियों को पेट्रोल डीजल दे रहा है। विश्व में पेट्रोल बढ़ौतरी का अगर ग्राफ देखा जाये तो भारत में तेल की कीमतों में शून्य दशमलव शून्य की बढ़ौतरी है। खन्ना ने कहा कि इस संकट की घडी में प्रधानमंत्री मोदी ने एक परिवार की तरह देशवासियों का ध्यान रखा है। बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो देशवासियों को ऊर्जा संरक्षण का आव्हान किया है उसपर ध्यान देना आज देश के हर नागरिक का कर्त्तव्य है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने विश्व में एनर्जी संकट होने के बावजूद भी देशवासियों को इस संकट का आभास नहीं होने दिया परन्तु इस संकट को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। खन्ना ने देशवासियों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण के लिए पूरे विश्व को किये गए आव्हान का पालन करें और देशहित में ऊर्जा संरक्षण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का साथ दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोरवाली ट्रिपल मर्डर :  आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरवाली में हुए ट्रिपल मर्डर में फरार चल रहे को आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गढ़शंकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ सयुंक्त ऑपरेशन में ग्रिफ्तार...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Station’s Anti-Drug

Continuous Action Under Operation Parhar :  SHO Madan Singh Mahilpur Police Rehabilitates 25 Youths from Drug Centers, Integrates Them into Livelihoods :SHO Madan Singh Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb4 :  The government’s yudh Nasian Virudh(‘War Against Drugs)’...
article-image
पंजाब

भगवान शिव के नाम एक शाम: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान ने मनाया 76 वां स्थापना दिवस : राज्यपाल ने आई.सी.ए.आर.- सीपीआरआई शिमला के उत्कृष्ट कर्मियों को किया पुरस्कृत

रोहित भदसाली। शिमला 20 अगस्त – केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में आज संस्थान का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।...
Translate »
error: Content is protected !!