शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की गिरने से मौत : कुन्हा के पास पैर फिसलने से हादसा, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

by

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चमन लाल निवासी गांव चेहली, डाकघर कोहलड़ी, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार चमन लाल 10 मई 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गया हुआ था। समारोह संपन्न होने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुन्हा नामक स्थान पर उसका अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल अवस्था में उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई शक नहीं है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
इस संबंध में विजय सकलानी ने बताया कि शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राहुल कुमार ने एसएए केंद्र और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एएम नाथ। बिलासपुर, 27 अगस्त। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने गुरुवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी (एसएए) केंद्र, शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों में उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ। कसौली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धानग में 45 लाभार्थियों को 13.70 लाख के कृषि उपकरण वितरित, माधोनगर में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं

विधायक किशोरी लाल बोले—आधुनिक उपकरणों से किसानों की कार्यक्षमता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सरकार का जोर एएम नाथ।  बैजनाथ, 19 अक्टूबर। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के धानग गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में टैक्सी ऑपरेटरों का बड़ा प्रदर्शन: CM-डिप्टी CM के खिलाफ नारेबाजी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश में टैक्सी कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को टैक्सी ऑपरेटरों ने राजधानी शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया। ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले...
Translate »
error: Content is protected !!