जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए अंतिम दिन 3831 नामांकन पत्र दाखिल : कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 3831 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि पहले दिन 2067, दूसरे दिन 2581 तथा अंतिम दिन 3831 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार तीनों दिनों में जिलेभर से कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत प्रधान पद के लिए कुल 1591, उपप्रधान पद के लिए 1568 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 4564 तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 636 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
उन्होंने बताया कि जिलेभर में जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 120 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग मलबा हटाने के लिए खुद से लगा रहे हैं जेसीबी मशीन प्रशासन का इंतजार कब तक : जयराम ठाकुर

आपदा ग्रस्त बस्सी और मुसरानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी : जयराम ठाकुर आपदा ग्रस्त सराज विधानसभा क्षेत्र के बस्सी और मुसरानी गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिले और नुकसान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बचत भवन चंबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला एएम नाथ। चम्बा :  मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण विभाग चम्बा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.96 करोड़ रुपए के 5.035 किलो ग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलो ग्राम चांदी को पकड़ा : आयुक्त डॉ. युनुस

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डॉ. युनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने...
Translate »
error: Content is protected !!