पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की हुई जांच

by
जांच के दौरान कुल 21 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से हुए रद्द, अब कुल 4682 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में
एएम नाथ। बिलासपुर, 12 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। जांच के दौरान जिला कुल 21 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द हुए तथा अब कुल 4682 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में बने हुए है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सही पाए गए उम्मीदवार आगामी 14 और 15 मई को अपराहन 3 बजे तक अपने नाम वापिस ले सकेंगे। नाम वापिसी की समयसीमा पूर्ण होने के उपरांत सम्बन्धित उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला में 14 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 85 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें से 03 विभिन्न कारणों से रद्द हुए है। इसी प्रकार जिला की चार पंचायत समितियों के लिए कुल 435 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे है तथा जांच के दौरान 06 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द हुए है।
वहीं जिला की 182 ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए कुल 4183 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं तथा जांच के दौरान 12 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द हुए है। जिनमें प्रधान पद के लिए 864 उम्मीदवारों में से 03 के नामांकन पत्र रद्द हुए है जबकि उप प्रधान पद के लिए दाखिल 956 नामांकन पत्रों में से 02 नामांकन पत्र तथा पंचायत सदस्यों के लिए दाखिल हुए 2363 नामांकन पत्रों में से 07 नामांकन पत्र रद्द हुए है।
राहुल कुमार ने बताया कि जिला की विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुल 4703 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे जिनमें से अब 4682 नामांकन पत्र ही सही पाए गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में पीलिया का बढ़ता प्रकोप, जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त के सख्त निर्देश, पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन तेज

हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी एएम नाथ। कुल्लू ‘: जिला मुख्यालय कुल्लू में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पैंतरे चल कर अब झारखंड के लोगों को ठगने तैयारी में इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुर

हिमाचल में जीवनदायी हिम केयर का बंटाधार कर झारखंड के लोगों को सपने दिखा रही कांग्रेस हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान एएम नाथ। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद अनुराग ठाकुर ने लिया सीयू की निर्माणाधीन साइट का जायजा.. कहा- : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट –

रोहित भदसाली। देहरा : लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के देहरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर योजना पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर… मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार बोल रहे झूठ, आरटीआई के जवाब ने ही खोली उनके दावों की पोल’

एएम नाथ। शिमला :-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने वाला नेता कहा है। जयराम ठाकुर ने दोटूक शब्दों में कहा...
Translate »
error: Content is protected !!