चंबा में साहित्य उत्सव का होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त की अध्यक्षता में सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

उत्सव में प्रदेश व राज्य के बाहर से वरिष्ठ व नवोदित साहित्यकार लेंगे हिस्सा

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में जिला मुख्यालय चंबा में साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में राज्य सहित प्रदेश के बाहर से वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकार, लेखक, कवि, शोधार्थी तथा विद्यार्थी भाग लेंगे।
उन्होंने साहित्य उत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा। उत्सव के दौरान साहित्य से जुड़े विविध विषयों पर परिचर्चाएं, काव्य पाठ तथा संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पुस्तक तथा हस्तशिल्प कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लोकगीत एवं लोकनृत्य, ग़ज़ल संध्या तथा नाट्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन को सफल बनाने के लिए साहित्य एवं कला क्षेत्र से जुड़ी स्थानीय गैर-सरकारी संस्थाओं का सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं को भी साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा देगा।
बैठक में आयोजन स्थल, अतिथियों के आमंत्रण, आवास, यातायात, मंच व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. विद्यासागर शर्मा, परियोजना अर्थशास्त्री जिला विकास कार्यालय विनोद कुमार, प्राचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर, सहायक आचार्य डॉ. प्रशांत रमन रवि इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 35-A में सड़क री-कारपेटिंग कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

चंडीगढ़(पुनीत महाजन) वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेम लता ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए आज शाम सेक्टर 35-ए में पुरानी और जर्जर सड़कों की री-कारपेटिंग (रिकारपेटिंग) कार्य का शुभारंभ किया। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोअर कुटलैहड़ में एक साल पांच काम कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्क कार्यों पर खर्च हुए 7.50 करोड़ रूपये – वीरेंद्र कंवर

17 करोड़ रूपये टक्का-ऊना-धमांदरी रोड़ स्तरोन्नत पर खर्च किए गए – वीरेंद्र कंवर ऊना, 12 अप्रैल: टक्का के रामनगर और विशनानगर, संसाला नगर व झलेड़ा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेन्द्र कंवर सम्मानित एएम नाथ। हमीरपुर, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!