एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए।

उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा एवं तीसा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री स्वयं एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने इस दौरान उपमंडल चंबा एवं तीसा के अंतर्गत विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर लगने वाली आपत्तियों के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने इस दौरान गत बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों की भी समीक्षा की।
बैठक में वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल चंबा जोगेंद्र शर्मा तथा सहायक अभियंता तीसा संजीव अत्री उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाएं हमीरपुर के व्यापारी

हमीरपुर 18 मई। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम की परिधि के भीतर आने वाले सभी दुकानदारों, होटल, शोरूम, क्लीनिक और सभी प्रकार की छोटी-बड़ी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

शिमला, 17 अगस्त – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिकारी देवी माता के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत 5 घायल

एएम नाथ। मंडी : मंडी के जंजैहली स्थित माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रही एक कार आहूण के समीप खाई में गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 5...
Translate »
error: Content is protected !!