30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाएं हमीरपुर के व्यापारी

by
हमीरपुर 18 मई। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने निगम की परिधि के भीतर आने वाले सभी दुकानदारों, होटल, शोरूम, क्लीनिक और सभी प्रकार की छोटी-बड़ी दुकानों के माध्यम से अपना व्यवसाय चलाने वाले व्यापारियों से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाए हैं तो वे 30 जून तक अपने लाइसेंस ऑनलाइन लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि पहले यह लाइसेंस बनवाने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया था, लेकिन स्थानीय व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने इसकी अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। आयुक्त ने कहा कि अगर व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वे नगर निगम कार्यालय में आकर ऑफलाइन भी लाइसेंस बनवा सकते हैं।
आयुक्त ने कहा कि अगर किसी व्यापारी ने 30 जून तक भी अपना ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया तो उससे प्रतिमाह जुर्माना वसूल किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय कोहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा क्षेत्र पर इस वित्त वर्ष में खर्च किए जा रहे 8828 करोड़ रुपए – संजय अवस्थी

छात्रों से अपने संस्कार और रीति रिवाज़ अपनाने का आग्रह मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वित्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार

शोघी के पास टैक्सी रोककर स्पेशल सेल ने की कार्रवाई,  पुलिस को नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे की खेप सप्लाई करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट मात्र लोलीपॉप : मनोज

कामगार मजदूरों की दिहाड़ी न बढ़ाकर किया भद्दा मजाक एएम नाथ । चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी परंतु जिस तरह से...
Translate »
error: Content is protected !!