पंचायत चुनावों को लेकर निहरी में पहली रिहर्सल आयोजित

by
एएम नाथ।  मंडी, 18 मई । पंचायती राज चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर विकास खंड निहरी में पहली रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल सरदार पटेल महाविद्यालय निहरी में रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निहरी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।
रिटर्निंग अधिकारी अमर नेगी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने तथा समय-समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए।
रिहर्सल में 6 सेक्टर अधिकारी, 26 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 45 पीठासीन अधिकारी तथा 135 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, चुनावी तैयारियों तथा दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी ने पंचायत समिति एवं जिला परिषद की मत पेटियों हेतु बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना केंद्र, जोकि राजकीय महाविद्यालय निहरी में स्थापित किए गए हैं, का निरीक्षण भी किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल के मंडी में युवती पर गोली चलाने के आरोप में जिले के सरकाघाट पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत : गोली कैसे चली और किसने चलाई, अभी तक स्पष्ट नहीं 

लुधियाना l लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली विधायक गोगी के सिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में कुलदीप सिंह पठानियां ने सदस्यों से की रचनात्मक सहयोग की अपील

एएम नाथ। शिमला विधान सभा सचिवालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक के उपरान्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि उन्होने 27 अगस्त से आरम्भ होने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!