ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने खुद की पहल : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 13 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए देश में ईंधन बचाने के लिए एक बड़ी पहल की है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी यह पहल पूरे विश्व के लिए ऊर्जा संरक्षण के लिए एक सार्थक सन्देश है।
उक्त विचार खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण के फैसले की सराहना करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के लिए अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या आधी कम करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विशेष सुरक्षा समूह को नए वाहन खरीदे बिना, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, कार-पूलिंग अपनाने और जहां संभव हो ‘वर्क फ्रॉम होम’ को फिर से शुरू करने की अपील की है। खन्ना ne कहा कि अब समय की मांग है की देशवासी एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवामुक्त प्रिं. वीना चोपड़ा ने नारू नंगल स्कूल की 140 छात्राओं को वितरित किए बूट

होशियारपुर  । शिक्षा विभाग से बतौर मुख्याध्यापिका सेवामुक्त हो चुकी वीना चोपड़ा की तरफ से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल नारू नंगल की 9वीं से 12वीं कक्षा की 140 विद्यार्थियों को बूट वितरित किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA का बेटा गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट : विधायक ने कहा खबर सही निकली तो माफी मांगूंगी’

केरल :  सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे को पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के अलावा उसके 8 दोस्तों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेले युवाओं के समग्र व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक मंच के तौर में कार्य करते हैं : भगवंत सिंह मान

होशियारपुर, 14 नवंबर –   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां के कॉलेज में आयोजित युवक मेले में अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए मंच से प्रसिद्ध पंजाबी कवि...
Translate »
error: Content is protected !!