खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट रहा शानदार

by

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित रिजल्ट की जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि कॉलेजिएट स्कूल में चल रहे 10+2 के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सब्जेक्ट का रिजल्ट 100 परसेंट रहा है। उन्होंने बताया कि 10+2 साइंस के रिजल्ट में स्टूडेंट लवप्रीत कौर ने 90.4 परसेंट मार्क्स लेकर क्लास में पहला, हरमनप्रीत कौर ने 88.6 परसेंट मार्क्स लेकर दूसरा, हरजोत कौर ने 79 परसेंट मार्क्स लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। 10+2 कॉमर्स के रिजल्ट में राबिया अग्रवाल ने 88 परसेंट मार्क्स लेकर पहला, अमित कलेर ने 83.6 परसेंट मार्क्स लेकर दूसरा और अवनीत कौर ने 80.8 परसेंट मार्क्स लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। 10+2 आर्ट्स के नतीजों में स्टूडेंट चरणजीत कौर ने 83 परसेंट मार्क्स के साथ पहला, सचिन कटारिया ने 80.6 परसेंट मार्क्स के साथ दूसरा, हर्षप्रीत कौर और रोहित कुमार ने 70.6 परसेंट मार्क्स के साथ क्लास में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि बाकी स्टूडेंट्स ने भी अच्छे मार्क्स के साथ एग्जाम पास किया है। उन्होंने नतीजों में टॉप करने वाले और अच्छे मार्क्स के साथ पास होने वाले स्टूडेंट्स, उनके पेरेंट्स और स्टाफ को बधाई दी और स्टूडेंट्स के ब्राइट फ्यूचर की कामना की।
फोटो : दसवीं के नतीजे में अग्रणी रहे विधार्थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शरेआम नशा बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई : वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर थाने में पड़ते गांव बस्ती सेंसियां में शरेआम नशे बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों  व एक युवक को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से फंसे 800 से अधिक …. राहत कार्य जारी

मनाली- हिमाचल प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव के कारण लाहौल-स्पीति और मनाली के पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग के आसपास बर्फबारी के चलते 800 से ज्यादा पर्यटक...
article-image
पंजाब

सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी : ब्रिटिश कोलंबिया में 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के लिए सुनाई गई थी सजा

टोरंटो :  कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी पर सरकार का रूख साफ

हर कर्मचारी की नौकरी को लेकर पद व विभाग अनुसार उसकी रिटायरमेंट को लेकर सरकार की ओर से उम्र निर्धारित गई है। अब रिटायरमेंट की उम्र  को सरकार अब पहले से भी ज्यादा करने...
Translate »
error: Content is protected !!