बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के दिशा निर्देशानुसार बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एलायन्स क्लब के एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा एैली रमेश कुमार, जेल सुप्रीडैंट स. हरचरन सिंह तथा अतिरिक्त सुप्रीडैंट हरभजन सिंह, वैटर्न एथलीट एस.पी.शर्मा तथा फिल्म कलाकार अशोक पुरी विशेष तौर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम के सूत्रधार सुमेश कुमार वर्मा थे।

अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर 100 से अधिक बन्दियों के साथ योग आसन करने के पश्चात योग के महत्व पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जेल सुप्रीडैंट स.हरचरन सिंह गिल ने इस साल के योगा थीम ’’एक धरती-एक सेहत’’ पर विचार विमर्श करते हुये बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता हैं । आज के इस चकाचौंध भरे समाज में मानसिक सन्तुलन बनाने रखने के लिये योग एक अहम स्थान रखता है, इस लिऐ हम सभी को योग को जीवन पद्धति के रुप में अपनाना याहिए। इस अवसर पर डिप्टी सुप्रीडैंट हरभजन सिंह ने बताया कि जेल में बन्दियों को योग अध्यापक नकुल चन्द्र की ओर से रोज़ाना योग करवाया जाता है। एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा एैली रमेश कुमार ने बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से जेल के अन्दर लगाई जा रही योग कक्षाओं में सबसे बढि़या प्रदर्शन करने वाले बन्दियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वैटर्न एैथलीट एस.पी.शर्मा तथा सुमेश कुमार ने भी उपस्थिति को सम्बोधन किया।
आज के समागम के अन्त में जेल सुप्रीडैंट स.हरचरन सिंह तथा अतिरिक्त सुप्रीडैंट स.हरजभजन सिंह को दौशाले देकर सम्मानित किया गया। कलाकार अशोक पुरी ने सभी को योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया तथा कहा कि हमें एक स्वस्थ संसार की रचना के लिये धर्म, जाति तथा राष्ट्रीयता से ऊपर उठकर योग को अपनाना चाहिये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में देहरा का युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दे रहा था दुश्मन देश को एएम नाथ। कांगड़ा : जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र का 20 साल का युवक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में...
article-image
पंजाब

मोहल्ला सेंट्रल टाऊन में 29 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल का विधायक जिम्पा ने किया उद्घाटन

विधायक जिम्पा ने कहा, शहरवासियों को मिलेगी बेहतर जल आपूर्ति सुविधा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहरवासियों को पेयजल सुविधा में और सुधार लाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

12 नशीले इंजेक्शन, 120 नशीली गोलियों और 12 ग्राम नशीले पाउडर के सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 6 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने तीन युवकों से 12 नशीले इंजेक्शन, 120 नशीली गोलियां और 12 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर दो बिभिन्न मामले दर्ज किए है।  यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

A Seminar and a street

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /Dec.31 :  Today on the occasion of last day of 2024, as per the instructions of Sh. Rakesh Kumar, Distt. Youth Officer, Nehru Yuva Kendra Hoshiarpur, to create awareness about the...
Translate »
error: Content is protected !!