चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार लूट मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

by

चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो युवक दबोचे, आठ मोबाइल और एक्टिवा बरामद

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सुलझाए चार सनसनीखेज लूट केस, 100 फीसदी रिकवरी

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस को चार सनसनीखेज लूट मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक तेजधार चाकू, पर्स, आधार कार्ड तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने सभी मामलों में 100 प्रतिशत रिकवरी होने का दावा किया है।
यह कार्रवाई महिला एसएसपी/यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के दिशा-निर्देशों, महिला एसपी/सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ/साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित (20) निवासी जिला जींद, हरियाणा तथा अजय (24) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी एक्टिवा नंबर CH-01-BN-1109 पर सवार होकर शहर के विभिन्न इलाकों में राहगीरों को निशाना बनाते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चाकू की नोक पर लोगों से मोबाइल फोन, नकदी, पर्स और आधार कार्ड लूटकर फरार हो जाते थे।
पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-39 में दर्ज एफआईआर नंबर 71, 72, 73 और 74 को सुलझा लिया गया है। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए थे। बरामद मोबाइल फोन में तीन थाना सेक्टर-39, तीन थाना सेक्टर-36, एक थाना सेक्टर-34 तथा एक थाना सेक्टर-49 क्षेत्र से संबंधित पाया गया।
तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से सभी लूट मामलों में इस्तेमाल सामान और चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
पुलिस रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी विजय सूद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट को जरूरतमंदों के लिए सौंपे वस्त्र : पूर्व सांसद खन्ना ने विजय सूद का किया धन्यवाद

होशियारपुर 29 अगस्त: भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने बताया कि ब्लॉक गढ़शंकर के गाँव...
article-image
पंजाब

16 ग्राम हैरोईन सहित युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने 16 ग्राम हैरोईन सहित युवक को ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की खड़गे को दो टूक, ‘एक्शन लीजिए- कार्रवाही करने का समय आ गया

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद कांग्रेस के भीतर आखिरकार आत्मचिंतन शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!