बीटीटीआई के वार्षिक समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान : स्वच्छता व विकास का दिया संदेश

by

बीबीएन 13 मई (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट के तहत संचालित बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीबीएनडीए की सीईओ आईएएस सोनाक्षी सिंह तोमर ने शिरकत की। उन्होंने बीटीटीआई की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संस्थान प्रबंधन, विद्यार्थियों और उद्यमियों को बधाई दी। मुख्यातिथि सोनाक्षी सिंह तोमर ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों व उद्यमियों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि बीबीएनडीए और नगर निगम बद्दी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान की शुरुआत स्वयं से होती है और जब तक लोग इस औद्योगिक शहर को अपना घर नहीं मानेंगे, तब तक इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना संभव नहीं होगा।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वर्षभर खेलकूद और अकादमिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रैंप वॉक और फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं एक विशेष रूप से सक्षम बच्चे द्वारा प्रस्तुत कविता ने सभी को भावुक कर दिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बीटीटीआई के प्रिंसिपल जयदीप अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के उद्यमी सीएसआर के तहत संस्थान को लगातार सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रेड्डीज, ग्लेनमार्क, जेएसके सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बीबीएनआईए सहित उपस्थित सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अकाउंट प्रभारी एवं प्रवक्ता विशाल ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

30 लाख रुपये से सुधरेगी बीटीटीआई मार्ग की सड़क :
समारोह के दौरान बीटीटीआई प्रबंधन ने संस्थान तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क की समस्या मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। इस पर सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने सड़क सुधार के लिए 30 लाख रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर फार्मा उद्यमी सुमित सिंघल, पूर्व बीबीएनआईए अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, जीव अग्रवाल, मुकेश जैन, विजय कुमार अरोड़ा, रजनीश विज, दिनेश जैन, राजेश बंसल, एसके ठाकुर, वाईएस गुलेरिया और संदीप कपूर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने छतरपुर ढाडा से की एक दिन एक गांव कार्यक्रम की शुरुआत, 85 लाख के विकास कार्यों के किए भूमिपूजन व उद्घाटन

ऊना, 19 मार्च – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ऊना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरपुर ढाडा में लगभग 85 लाख रूपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोबोटिक सर्जरी की मिलेगी सुविधा, आपातकालीन मेडिसन विभाग भी बनेगा : राज्य के सभी मेडिकल कालेज वल्र्ड क्लास टेक्नोलाॅजी से होंगे लैस: बाली

धर्मशाला, 04 नवंबर। राज्य के सभी मेडिकल महाविद्यालयों को वल्र्ड क्लास मेडिकल टेक्नोलाॅजी से लैस किया जाएगा इसके तहत मेडिकल कालेज टांडा, शिमला, हमीरपुर, चंबा, नेरचैक में रोबोटिक सर्जरी का कार्य आरंभ किया जाएगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार :आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर :   पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े आतंकवाद-विरोधी अभियान में घोषणा की कि उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे कथित तौर पर अंतर-सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!