मान सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने के लिए कमेटी का किया गठन

by

चंडीगढ़ : अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर के रूप में अपना सेवाकाल पूरा करने वाले युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पंजाब सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति तैयार करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है, जो सरकारी सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ देने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी ।

अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी :   उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी. उन्होंने कहा कि इस नीति को निर्धारित समय सीमा के भीतर अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि प्रशिक्षित एवं अनुशासित युवा पंजाब के सामाजिक और आर्थिक विकास का अभिन्न हिस्सा बन सकें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘आरक्षण नीति की रूपरेखा को व्यापक दृष्टिकोण से तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि देश की सेवा करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके और उनके कौशल का उपयोग पंजाब की प्रगति के लिए किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में अग्निवीरों के आरक्षण और भर्ती संबंधी सिफारिशें तैयार करने तथा रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों विकास प्रताप, भावना गर्ग, सुमेर सिंह गुर्जर और एस.एस. श्रीवास्तव पर आधारित समिति का गठन किया है।

अग्निवीरों की क्षमता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सेवाओं का उपयोग पंजाब पुलिस, वन रक्षक, अग्निशमन सेवाओं, जेल विभाग, होमगार्ड, पेस्को तथा सरकार के कई अन्य विभागों में प्रभावी ढंग से किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘अग्निवीरों के आरक्षण और चयन से संबंधित मानदंडों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए ताकि इन कुशल एवं अनुशासित युवाओं की सेवाओं का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, ‘यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ पंजाब को देश की तलवार भुजा के रूप में भी जाना जाता है. पंजाब के लोगों को दुनिया भर में उनकी बहादुरी, मेहनत और उद्यमशीलता के लिए सम्मान प्राप्त है।सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस तथा अग्निवीरों द्वारा देश की रक्षा में दिए गए अतुलनीय योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पहले से ही ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

सीएम मान ने क्या कहा?…मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘यह पहल सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है.’ उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कदम अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा देश सेवा के बाद उनके परिवारों को सहारा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 43 के सभी पार्कों में टाइल्स लगाने का कार्य शुरू : पार्षद प्रेमलता ने 43B नेबरहुड पार्क से किया शुभारंभ

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई ,  एरिया पार्षद प्रेमलता जी के नेतृत्व में सेक्टर 43 के सभी पार्कों के चारों ओर आकर्षक टाइल्स लगाने का कार्य आज शुरू कर दिया गया। आज दिनांक...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल-ब्लैरो टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत : मृतक का चचेरा भाई 18 वर्षीय छात्र गंभीर घायल

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल रोड पर मोटरसाइकिल हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक शाहपुर गांव के चाचा-ताये...
article-image
पंजाब

हरबंस कौर ने हमेशा अनुशासन बनाने व पूरी इमानदारी से किया काम– सीडीपीओ

गढ़शंकर। बाल विकास प्रोजैक्ट अफसर द्वारा हरबंस कौर सुपरवाईजर को सेवामुक्ति पर एक समागम करवाया गया। समागम के दौरान सीडीपीओ पूर्ण पंकज शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!