वेव्स डॉक बाज़ार 2026 के व्यूइंग रूम के लिए आवेदन आमंत्रित

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे वेव्स डॉक बाज़ार 2026 के ‘व्यूइंग रूम’ सेक्शन में भाग लेने के लिए लघु फिल्में, वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) और एनीमेशन प्रोजेक्ट के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘व्यूइंग रूम’ देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्मों अथवा पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में चल रही परियोजनाओं को फिल्म फेस्टिवल में आने वाले प्रोग्रामर्स, वितरकों, विश्व स्तरीय वितरक एजेंट्स, निवेशकों तथा अन्य उद्योग खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि यह विशेष मंच फिल्म निर्माताओं को फिल्म महोत्सवों, वितरण अवसरों, विश्व स्तरीय वितरण तथा फिनिशिंग फंड्स के लिए संभावित वैश्विक साझेदारों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रू-ब-रू करवाने में भी सहायक है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अवधियों की लघु, मध्यम अवधि तथा फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री और एनीमेशन फिल्में आवेदन के लिए पात्र हैं। इन फिल्मों के फिल्मांकन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूर्ण होना चाहिए। विकास (डेवलपमेंट) या प्री-प्रोडक्शन चरण में चल रही फिल्में इस श्रेणी में पात्र नहीं है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम या प्रदर्शित नहीं की गई परियोजनाओं को विशेष रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विस्तृत पात्रता मानदंड, नियम, आवेदन दिशा-निर्देश तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://miff.in/en/viewing-room पर जा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा -समझिए कैसे : 1 नवंबर से केंद्र सरकार के 8 नए नियम होंगे प्रभावी : जिससे आपकी जेब पर कहीं पड़ेगी मार तो कहीं मिलेगी राहत

क्या आपको पता है कि आगामी 1 नवम्बर 2024 से केंद्र सरकार के 8 नए नियम प्रभावी होंगे, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यदि नहीं तो फिर यह नोट कर लीजिए कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में ट्रस ब्रिज का हिस्सा गिरा, 3 घायल : जुब्बल में 5 घर जलकर राख, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

एएम नाथ।  शिमला/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में हादसा और अग्निकांड सामने आए। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के ”अंबानी” थे : कोई नहीं जानता था कि उनके पास संपत्ति कहां से आई – कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 पदों पर भर्ती के लिए AIMS बिलासपुर आवेदन मांगे : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक...
Translate »
error: Content is protected !!