कांग्रेस द्वारा जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

by

लुधियाना, 14 मई: कांग्रेस ने जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ऑब्जर्वरपवन दीवान ने आज जगराओं में पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिद्धू, ब्लॉक शहरी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह और ब्लॉक देहाती अध्यक्ष नवदीप सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए, दीवान ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर 1 से गुरप्रीत कौर (जनरल महिला), वार्ड नंबर 2 से अवतार सिंह विरक (जनरल), वार्ड नंबर 3 से रजिंदर कौर (जनरल महिला), वार्ड नंबर 4 से बलवीर सिंह (जनरल), वार्ड नंबर 5 से सरोज रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 6 से जरनैल सिंह (एस.सी.), वार्ड नंबर 7 से मनजीत कौर (एस.सी. महिला), वार्ड नंबर 8 से विक्की सिंह (एस.सी.), वार्ड नंबर 9 से परमिंदर कौर (एस.सी. महिला), वार्ड नंबर 10 से बहादर सिंह जोधां (जनरल), वार्ड नंबर 11 से विक्रम जस्सी (बी.सी.), वार्ड नंबर 13 से अनीता रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 14 से सुखचैन सिंह धालीवाल (जनरल), वार्ड नंबर 15 से गगन सभरवाल (जनरल महिला), वार्ड नंबर 16 से रविंदरपाल सिंह (जनरल), वार्ड नंबर 17 से सुधा रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 18 से परमजीत सिंह लद्धड़ (एस.सी.), वार्ड नंबर 19 से करमजीत कौर (एस.सी. महिला), वार्ड नंबर 20 से जतिंदरपाल (जनरल), वार्ड नंबर 21 से कविता रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 22 से वरिंदर सिंह कलेर (जनरल) और वार्ड नंबर 23 से गुरमिंदर कौर सीविया (जनरल महिला) को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 12 के उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की खराब नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन करते हुए, भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कन्या विधालय गढ़शंकर की प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार अविनाश शर्मा को सर्वसमिति से चुना प्रधान

गढ़शंकर।  कन्या विधालय गढ़शंकर की प्रबंधक कमेटी का तीसरी बार अविनाश शर्मा को सर्वसमिति से प्रधान चुना गया।  इसके साथ ही उन्हें सर्बसमिति से कमेटी के अन्य सभी पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री का सरकारी अधिकारी की आत्महत्या में हाथ होना पंजाब सरकार की गुंडागर्दी : खन्ना

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वेयरहाउस कॉर्पोरेशन अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें वह पंजाब की आप सरकार...
article-image
पंजाब

स्नैचिंग मामले में होशियारपुर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

होशियारपुर : होशियारपुर पुलिस ने स्नैचिंग व लूटमार की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर पुलिस कप्तान मुख्तयार राय, उप पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार

बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल के सदस्‍यों को करता था हथियार सप्‍लाई : रिंदा और अमरीका आधारित हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से एजीटीएफ ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे आपरेशन के दौरान पाक आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया...
Translate »
error: Content is protected !!