हिमाचल सरकार की मांग खारिज, डिफेंस लैंड पर केंद्र का नियंत्रण कायम

by

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, छावनीवासियों को नहीं मिलेगा मालिकाना हक

6 छावनियों के लाखों लोगों को झटका, सिर्फ प्रशासनिक अधिकारों का हस्तांतरण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की छह छावनियों में रहने वाले लाखों लोगों की जमीन मालिकाना हक पाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि डिफेंस लैंड पर मालिकाना अधिकार केंद्र सरकार के पास ही रहेंगे। राज्य सरकार लंबे समय से छावनी क्षेत्रों की जमीन और प्रशासनिक नियंत्रण राज्य को सौंपने की मांग कर रही थी, लेकिन केंद्र ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने केवल नागरिक सुविधाओं और सीमित प्रशासनिक नियंत्रण के हस्तांतरण पर सहमति जताई है। यानी स्थानीय निकायों को सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कुछ अधिकार मिल सकते हैं, लेकिन जमीन का स्वामित्व रक्षा मंत्रालय के अधीन ही रहेगा।
प्रदेश की जिन छह छावनियों को लेकर यह मामला सबसे अधिक चर्चा में है, उनमें लाखों लोग वर्षों से मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीढ़ियों से रहने के बावजूद वे अपनी जमीन के कानूनी मालिक नहीं बन पाए हैं, जिससे भवन निर्माण, बैंक ऋण और संपत्ति हस्तांतरण जैसी प्रक्रियाओं में दिक्कतें आती हैं।
हिमाचल सरकार ने केंद्र से छावनी क्षेत्रों को नगर निकायों में शामिल करने और भूमि अधिकार देने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक महत्व का हवाला देते हुए जमीन पर अपना अधिकार बनाए रखने का फैसला किया है।
इस फैसले के बाद छावनी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और राज्य सरकार दोनों को निराशा हाथ लगी है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने साफ संकेत दिए हैं कि डिफेंस लैंड पर केंद्र का एकाधिकार आगे भी जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए नए नियम लागु

मंडी, 23 दिसम्बर। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन परस्थिति में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए गंभीरता से काम करे सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, सरकार की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है हिम केयर, आयुष्मान सहित केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी तरीके से मिले प्रदेश वासियों को लाभ एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन पिस्तौल, 19 रौंद व एक स्कारपियो बरामद : पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कार सहित होशियारपुर पुलिस ने किया काबू

डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 09 जुलाई: होशियारपुर में पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफ़ेद झूठ है मुख्यमंत्री की दस गारंटियां पूरी करने का दावा: जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तीखा पलटवार, बोले, झूठ की सारी सीमाएं लांघी बालीचौकी में कहा, कार्यकर्ता एकजुटता से लड़ें चुनावएएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!