सोलन में पानी, कचरा और टैक्स व्यवस्था पर भाजपा का हमला, कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप

by

भ्रष्टाचार और अव्यवस्था में डूबा सोलन नगर निगम, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा

एएम नाथ । सोलन : भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप और मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कांग्रेस सरकार और सोलन नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शहर में जल संकट, कचरा प्रबंधन की विफलता, बढ़ते टैक्स और अधूरे विकास कार्यों ने जनता को परेशान कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2021 के घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश वादों को पूरा नहीं किया।
राजेश कश्यप ने कहा कि सोलन के कई क्षेत्रों में लोगों को 7-8 दिन में केवल एक बार पानी मिल रहा है, जबकि पाइपलाइन लीकेज से करीब 40 प्रतिशत पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी के दाम ₹27.71 से बढ़ाकर ₹100 प्रति किलोलीटर कर दिए गए, जिससे नगर निगम पर लगभग ₹125 करोड़ का बोझ पड़ा।
शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सलोगड़ा डंपिंग साइट पर पड़े 48 हजार टन पुराने कचरे का निपटान अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कचरा और सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। भाजपा नेताओं ने कहा कि संपत्ति कर में भारी वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पार्किंग, ट्रैफिक सुधार, ओपन जिम, पार्क, सीसीटीवी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे वादे अधूरे पड़े हैं। भाजपा ने चेस्टर हिल्स परियोजना, मतदाता सूची और भूमि मामलों में भी कांग्रेस सरकार पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। नेताओं ने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में जनता कांग्रेस को जवाब देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के हेलीकॉप्टर में आउटसोर्स माफिया घूम कर करोड़ों की डील कर रहा -अगर सरकार तानाशाही पर आमादा है तो हम भी सड़क से सदन तक लड़ेंगे – जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खनन माफिया को अपनी गाड़ी में बैठाकर घुमाते भी हैं और कहते हैं उनको जानता नहीं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :   मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली और प्रदर्शन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है शिकायत : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड़ामुख- होली-नयाग्रां सड़क के तहत आरडी 0-280 से 0-620 में निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए आदेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगी सड़कआ, पातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!