युवक की गोली मारकर की हत्या : एक्टिवा पर शव को लेकर घूमते रहे आरोपी…पुलिस में केस दर्ज कर की जांच शुरू

by

पुलिस में झूठी शिकायत कर बताया के उनके घर पर किया गया हमला
अमृतसर ।  बस स्टैंड के सामने बुधवार की देर रात गुंडागर्दी हुई इस गुंडागर्दी में एक युवक की हत्या कर दी गई क्या के बाद लाश को एक्टिवा पर रखकर उसे इलाके में घुमाया गया फिर पुलिस में झूठी शिकायत कर कहा गया के हमला किया गया है और सेल्फ डिफेंस बनाने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी फुटेज ने मामले की पोल खोल दी पुलिस द्वारा केस दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के सामने स्थित इलाका शरीफ पूरा मिलने वाले वंश का विवाद कुणाल उर्फ लोटस निवासी तुग पाई 88 फीट रोड मजीठा रोड के साथ चल रहा था। कुणाल के पिता पवन कुमार ने बताया है के बुधवार को कुणाल की बहन प्लस टू में पास हुई थी इसी खुशी में वह रात को घर से बाहर मोमोज लेने के लिए गया था इसके बाद घर वापस नहीं लौटा रात को उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो कहने लगा के थोड़ी देर में घर आ रहा है इसके बाद वह सो गए और उनका बेटा कर नहीं आया सुबह उन्होंने फिर से अपने बेटे के साथ संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद आ रहा था। तभी उन्हें थाना ए डिवीज़न से फोन आया कि उनके बेटे की लाश रानी बाजार शरीफपुरा से मिली है।
पुलिस के अनुसार उन्हें बुधवार की देर रात 1 बजे सूचना मिली थी रानी बाजार शरीफ इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा है।जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ घरों पर पथराव किया गया था और वहीं पर कुणाल की लाश पड़ी हुई थी। पहले तो यह बताया गया कि सेल्फ डिफेंस में कुणाल मर गया है। पुलिस द्वारा जब सुबह जांच शुरू की गई तो मामला कुछ और निकला ।सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया ।जिसमें पता चला के कुणाल की वंश और उसके साथियों ने हत्या की फिर लाश को एक्टिवा पर रखकर अपने इलाके में ले आए ।लाश को वहां पर फेंक कर खुद ही तोड़फोड़ कर हमले की झूठी कहानी बनकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। थाना ए डिवीजन के एस एच ओ इंस्पेक्टर जसदीप सिंह के अनुसार मामले की सच्चाई सामने आने पर वंश और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा जब शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तो एक्स-रे के दौरान शरीर में गोली पाई गई ।इससे जाहिर हो गया के आरोपियों ने पहले कुणाल को बेरहमी से पीटा ।फिर गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। दूसरी तरफ 22 साल के बेटे की मौत के बाद परिवार का बुरा हाल है कुणाल सैलून का काम करता था। परिवार ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव धमाई में 2 लाख रूपये व 5 तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी 

गढ़शंकर, 20 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव धमाई में गत दिनों अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से 2 लाख रूपये  नकद तथा पांच तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी...
article-image
पंजाब

इंसाफ मोर्चा खत्म करने का एलान : बहिबल और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

कोटकपूरा : बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार कालड़ा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत में बहिबल...
article-image
पंजाब

ग्रेट खली टोल प्लाजा वालों से गए भिड़ : बीच सड़क पर की हाथापाई, क्या था पूरा मामला

लुधियाना :   पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली (असली नाम दलीप सिंह राणा) कई बार विवादों में आए हैं. जुलाई 2022 को पंजाब के लुधियाना जिले स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर उनका...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
Translate »
error: Content is protected !!