नगर पंचायत चुवाड़ी चुनाव परिणाम घोषित : कुड्डे वार्ड नंबर एक से रही देवी ने 1 वोट से की जीत दर्ज

by

एएम नाथ । चुवाड़ी  : नगर पंचायत चुवाड़ी के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को जारी निर्वाचन विवरणी (रिटर्न) के अनुसार अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सदस्य पद पर कब्जा जमाया।

कुड्डे वार्ड नंबर एक से रही देवी ने 90 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, अमिता देवी को 89 और सीमा देवी को 84 मत मिले। भलाई वार्ड नंबर 2 से सुरेंद्र सिंह ने 239 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमल किशोर को 163 मत मिले। सुदली वार्ड नंबर 4 से अनीता कुमारी ने 240 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निर्मला देवी को 100 मत मिले।

मेडिकल कॉलोनी वार्ड नंबर 5 से राजेंद्र कुमार ने 81 मत लेकर जीत दर्ज की। सुशीला कुमारी को 66 और सुकन्या देवी को 43 मत प्राप्त हुए। कस्बा चुवाड़ी-1 वार्ड नंबर 6 से नितिका जम्वाल ने 199 मत लेकर जीत हासिल की, जबकि रेखा देवी को 30 मत मिले। वहीं, कस्बा चुवाड़ी-2 वार्ड नंबर 7 से ज्योति सांवल ने 122 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। नीलम को 71, पूनम कुमारी को 53 और रोमिका को 38 मत मिले।

निर्वाचन अधिकारियों ने सभी विजेताओं को प्रमाणित निर्वाचित घोषित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत की शेडयूलिंग से प्रदेश को होगी प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये की आय- आय के निरंतर नए साधन सृजित कर रही है प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश को विद्युत की शेडयूलिंग (निधारण) और बेहतर लेखा प्रबंधन से प्रतिवर्ष लगभग 200 करोड़ रुपये की आय होगी। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सी.ई.आर.सी.) ने विद्युत उत्पादन केंद्रों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की DC जतिन लाल ने समीक्षा की : विभागों को सौंपे दायित्व, 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अगस्त. जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ऊना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को डीआरडीए बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोअर बढ़ेड़ा में 70 लाख से बनेंगे दो ओवरहैड टैंक और एक पंप हाउस, प्रो. राम कुमार ने भूमिपूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

ऊना, 26 सितंबर – एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा में 2 ओवरहेड टैंक व एक पम्प हाउस का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इनके निर्माण पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

भरमौर के थल्ला रोड पर हादसा, चचेरे भाइयों में से एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा...
Translate »
error: Content is protected !!