लोअर बढ़ेड़ा में 70 लाख से बनेंगे दो ओवरहैड टैंक और एक पंप हाउस, प्रो. राम कुमार ने भूमिपूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

by

ऊना, 26 सितंबर – एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा में 2 ओवरहेड टैंक व एक पम्प हाउस का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इनके निर्माण पर लगभग 70 लाख रुपये की राशि व्यय होगी।
इस दौरान अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि लोअर बढ़ेड़ा में 1.20 करोड़ से सिंचाई योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा लंडा मोहल्ला में लगभग एक करोड से सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर 1.10 करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिसका टैंडर हो चुका है और बहुत जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से हरोली विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा बाथू में 110 करोड़ रुपए की लागत से फूड पार्क का निर्माण किया गया है। साढ़े सात करोड़ की लागत से पंडोगा में आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हरोली में विद्युत विभाग की नया मंडल खोला गया है, 3.50 करोड़ रुपये से दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण किया गया है। 4.68 करोड़ रुपये से गोंदपुर में 33 केवी उप-केन्द्र बनाया गया। बीटन फेज-4 में 3.69 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। पोलियां बीत में 45 लाख रूपये की राशि से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा खड्ड में 2.16 करोड़ रूपये की राशि से पीएचसी भवन बनाया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रमा कुमारी, प्रधान लोअर बढ़ेडा अजय लवली, उपप्रधान लाल सिंह, सतीश ठाकुर, सरोज ठाकुर, करनैल जसवाल, तरसेम जसवाल, सोनू लंबड़, प्रेम सिंह, राजिंदर भोली, निर्मल सिंह, रवि, बलविंदर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित में फेल तो टेंशन नहीं, परिणाम पास ही आएगा – बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी

रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गणित विषय में कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम पास ही आएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरीज की जान बचाने के लिए अपनी जान लगा देना ही एम्स की संस्कृति, इसलिए संस्थान की गुणवत्ता और संकाय की क्षमता के साथ कोई भी समझौता नहीं : जगत प्रकाश नड्डा 

बिलासपुर :   बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित परिसर में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय नाबालिग के बैग से चिट्टा बरामद…एचआरटीसी बस से 130 ग्राम हेरोइन बरामद : पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

एएम नाथ। कांगड़ा : जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्ति हिमाचल – एक संकल्प, एक दिशा के तहत 26 दिसंबर को बिलासपुर में महा वॉकथॉन मंत्री राजेश धर्माणी ने तैयारियों की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। बिलासपुर, 22 दिसंबर चिट्टे के विरुद्ध प्रदेश सरकार की व्यापक और सशक्त मुहिम चिट्टा मुक्ति हिमाचल – एक संकल्प, एक दिशा के अंतर्गत 26 दिसंबर को बिलासपुर शहर में आयोजित की जा...
Translate »
error: Content is protected !!