अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर बसाल में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह – कंवर

by

समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अनुराग ठाकुर होंगे शामिल
ऊना, 27 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना जिला के बसाल में 15 अक्तूबर को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। बसाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अनुराग ठाकुर के शामिल होने की भी उम्मीद है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इसमें प्रदेश भर से स्वंय सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थनों पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में महिला स्वंय सहायता समूहों जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 50 हज़ार महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव संदीप भटनागर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीसी ऊना राघव शर्मा और निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ऋग्वेद ठाकुर के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए, ताकि समय पर व्यवस्थाएं पूर्ण हो सकें।
बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं : सरकार की ओर से पूरे मामले में मध्यस्थता की भूमिका भी किसी काम नहीं आई

शिमला : दो महीने से चल रहा सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं है। इससे यह संवेदनशील मामला प्रदेश में संकट के रूप में खड़ा हो गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा-पठानकोट NH पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो की मौत

छतरी मोड़ के पास भीषण दुर्घटना, कार के उड़े परखच्चे; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन एएम नाथ। चंबा : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतरी मोड़ के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC हेमराज बैरवा ने किया जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ : स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए मंदिर कमेटी की सराहना, TB उन्मूलन में सहयोग का किया आग्रह*

एएम नाथ। नूरपुर, 19 जुलाई। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी माता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं...
Translate »
error: Content is protected !!